फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अनुष्का लंदन में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? हर्ष गोयनका की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म

Sun, 18 Feb 2024 10:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Feb 2024 10:46 AM IST
सार

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म है। हर्ष गोयनका की पोस्ट ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
Anushka Sharma will give birth to second child in London speculations due to Harsh Goenka post Virat Kohli
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते कुछ समय से हेडलाइंस में हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली दूसरे बच्चे के आगमन की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, दंपति की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अभिनेत्री की डिलीवरी पर आई नई रिपोर्ट लाइमलाइट में है। 

Anushka Sharma will give birth to second child in London speculations due to Harsh Goenka post Virat Kohli
अनुष्का और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अटकलें तब शुरू हुईं जब बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने उनके या विराट के नाम का सीधे उल्लेख किए बिना एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बड़ा संकेत दिया। उनके एक्स पोस्ट ने व्यापक धारणा को जन्म दिया कि वह सेलिब्रिटी जोड़े का जिक्र कर रहे थे। हैशटैग 'मेड इन इंडिया' और 'टू बी बॉर्न इन लंदन' ने धारणाओं को और बढ़ा दिया। 

Anushka Sharma will give birth to second child in London speculations due to Harsh Goenka post Virat Kohli
अनुष्का और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

हर्ष गोयनका ने पोस्ट कर लिखा, 'अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है। आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या यह मां का अनुसरण करेगा और फिल्म स्टार बनेगा?' गोयनका का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में है। साथ ही फैंस मानने लगे हैं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही लंदन में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Poacher: लंदन में वेब सीरीज 'पोचर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, बहन शाहीन और मां सोनी के साथ शामिल हुईं आलिया भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma will give birth to second child in London speculations due to Harsh Goenka post Virat Kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें सबसे पहले अक्तूबर 2023 में सामने आई थीं। जोड़े के एक करीबी सूत्र ने इस खबर का संकेत देते हुए सुझाव दिया कि वे इसे बाद में औपचारिक रूप से साझा करेंगे। जनवरी 2024 में एबी डिविलियर्स ने भी इसकी पुष्टि की, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को संबोधित किया। हालांकि, कुछ समय बाद ही डिविलियर्स ने अपने शब्द वापस ले लिए और इसे अपनी भूल बताते हुए कोहली परिवार से माफी मांग ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री कुछ दिनों के भीतर ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Baahubali: एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' में कटप्पा होते संजय दत्त, जानें फिर हाथ से कैसे छूटी बड़ी बाजी?

विज्ञापन
Anushka Sharma will give birth to second child in London speculations due to Harsh Goenka post Virat Kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। जनवरी 2021 में जोड़े के घर बेटी वामिका का आगमन हुआ। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का ने अभिनय से दूरी बना ली थी। हालांकि, वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

Rashmika Mandanna: रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस तरह हम मौत से बच गए...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed