फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड में रंग-बिरंगी हुई वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा', बस 1 दिन और 'पटाखा' को छोड़ देगी कोसो दूर

Mon, 01 Oct 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Anushka Shrama Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 3
Varun Dhawan Sui Dhaaga

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। इस फिल्म में ममता और मौजी के सफर को दिखाया गया है जो दर्शकों को काफी रास आ रहा है। इस बात का सबूत 'सुई धागा' फिल्म के कलेक्शन में हो रही बढ़ोतरी है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की शुरुआत धीमी रही लेकिन वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ी बढ़त जरुर है।



 

Anushka Shrama Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 3
Sui Dhaaga and Pataakha poster

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की वजह से अच्छा कलेक्शन कर पाएगी। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो वीकेंड के बाद 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के मौके पर इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।
 




 

Anushka Shrama Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 3
Sui Dhaaga

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 16.05 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। यानी कि 'सुई धागा' फिल्म ने पहले दिन 8.30 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म अब तक कुल 36.60 करोड़ जुटा पाई है। 'पटाखा' फिल्म के कलेक्शन की बात करें पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन 1.40 करोड़ और तीसरे दिन का कलेक्शन 1.75 करोड़  है। यानी कि इसका अब तक का कुल कलेक्शन 4.05 करोड़ है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shrama Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 3
Pataakha

'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि 'पटाखा' का बजट करीब 20 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में इतना तो तय है कि 'सुई धागा' फिल्म 'पटाखा' की तुलना में बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि 2 अक्टूबर को सावर्जनिक अवकाश के मौके पर कितना कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब होती है।

विज्ञापन
Anushka Shrama Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 3
Sui Dhaaga and Pataakha

'सुई धागा' फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में ममता और मौजी का सफर दिखाया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में बनी चीजों को बढ़ावा देती है। जबकि 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है। 'पटाखा' फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed