{"_id":"5bb1a5d3867a55013b1117c0","slug":"tanushree-dutta-lashes-out-amitabh-bachchan-over-his-senseless-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर के बाद तनुश्री दत्ता ने अमिताभ बच्चन के लिए बोली ऐसी बात, बॉलीवुड में बवाल मचना तय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर के बाद तनुश्री दत्ता ने अमिताभ बच्चन के लिए बोली ऐसी बात, बॉलीवुड में बवाल मचना तय
Mon, 01 Oct 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
tanushree dutta and amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता अपने एक के बाद एक बयानों से बॉलीवुड में तहलका मचा रही हैं। भले ही उन्होंने 10 साल बाद चुप्पी तोड़ी हो लेकिन अब वो एक-एक कर सबको कठघरे में ला रही हैं । नाना पाटेकर पर तो उन्होंने यौन शोषण का आरोप लगाया ही है, साथ ही उन लोगों को भी लताड़ लगा रही हैं जो नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके हैं या जो उनका साथ दे रहे हैं ।
2 of 6
अमिताभ बच्चन
हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ बच्चन से तनुश्री और नाना पाटेकर के मामले में राय मांगी गई । तब बिग बी ने ये कहते हुए बात टाल दी कि ना मैं नाना पाटेकर हूं और ना तनुश्री, तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं । बिग बी की इस बात का जवाब अब तनुश्री ने दिया है ।
3 of 6
renuka and tanushree
तनुश्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बिग बी की बात सुनकर मुझे दुख पहुंचा है । इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं तो समाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं । लेकिन जब किसी मुद्दे पर बात करनी होती है और गलत चीज के खिलाफ बोलने का मौका मिलता है तो वो ऐसा बयान देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं निकलता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tanushree dutta
बता दें कि जब तनु के बारे में आमिर खान से पूछा गयातो उन्होंने कहा था, 'अगर सच में ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए । जब ऐसी चीजें सुनने को मिलती हैं तो दुख होता है ।' इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
nana, tanushree
तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर का बयान भी आ चुका है । उन्होंने कहा है कि वो तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे । फिलहाल वो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं । उनका कहना है कि वो 7-8 तारीख को मुंबई लौटेंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।