अमर उजाला प्रसार क्षेत्र के हुनरमंदों की आवाज बन चुका मुंबई फिल्म जगत का एक अभिनव प्रयास ‘अपना अड्डा’ इस बार मंच बना स्वतंत्र फिल्म निर्माण कंपनी कथाकार फिल्म्स की पहली फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ के मंचन का। 26 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को उतने सिनेमाघर देश में नहीं मिले, जितने इस तरह की दमदार फिल्म को मिलने चाहिए थे। अब, फिल्म को तेलुगु और मलयालम में डब करके रिलीज करने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। फिल्म की यहां इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के सभागार में शनिवार रात स्क्रीनिंग हुई और इस दौरान मिले प्यार को देख फिल्म के हीरो आकाश प्रताप सिंह इतने भावुक हो गए कि उनके आंसू निकल पड़े।
Main Ladega Apna Adda: लोगों का प्यार देख भावुक हुए अभिनेता आकाश, अपना अड्डा में मैं लड़ेगा की खास स्क्रीनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ की इस खास स्क्रीनिंग में मौजूद अभिनेता अमरेंद्र शर्मा अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखते हैं, ‘फिल्म की कहानी कमाल की है। फिल्म आपको हंसाती है, रुलाती है और आपके अंदर जोश पैदा कर देती है, आपको मोटिवेट करती है। फिल्म सभी नए लोगों ने मिल के बनाई है, और क्या बेहतरीन बनाई है। पूरी टीम को खूब बधाई और शुभकामनाएं।’
रेडियो कार्यक्रम विशेषज्ञ योगेश पारीक लिखते हैं, ‘अगर मैं लड़ेगा की तुलना पिछले साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक एनिमल से करें तो ऐसा लगता है कि एनिमल का रणविजय और मैं लड़ेगा का आकाश एक ही तरह के चाइल्डहुड ट्रॉमा के शिकार थे पर जो चीज इन दोनों को एक दूसरे से पूरी तरह अलग करती है वो थी दोनों की लाइफ चॉइस। एनिमल का रणविजय अपने गुस्से को बेकाबू होने देता है और हिंसा का रास्ता चुन धीरे धीरे एक बेरहम जानवर में बदल जाता है वहीं मैं लड़ेगा का आकाश अपने गुस्से को अपनी लड़ाई को सही दिशा देता है और बॉक्सिंग का ज़रिया बना ना सिर्फ़ अपनी और अपनी मां की लड़ाई जीतता है बल्कि हर उस इंसान को गिरकर ना सिर्फ खड़े होने की बल्कि खड़े होकर लड़ने की और लड़कर जीतने की हिम्मत देता है।’
Poor Publicity: कार्तिक पर फिर पड़ा घटिया पब्लिसिटी का साया, ऋतिक सी फोटो पोस्ट करते ही बिगड़ा चैंपियन का खेल
वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ में अपनी शानदारी अदाकारी से सुर्खियों में आए अभिनेता आलोक पांडे लिखते हैं, ‘इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी सभी रंगों से सजी हुई लगी फिल्म। सारे कलाकारों का बेहतरीन काम। आकाश प्रताप सिंह जो इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं, उनकी मेहनत फिल्म के एक एक फ्रेम में दिखाई देती है। फिल्म आपको जोश, जुनून और जीवन मे कभी भी हिम्मत न हारने की सीख दे जाती है। इंडिपेंडेंट रूप से ऐसा सिनेमा बनाने के लिए कलेजा चाहिए जो आकाश ने कर दिखाया है और ये साबित किया है अगर आपकी कहानी मे जान हो, नियत साफ हो और कुछ कर गुजरने की ललक हो तो आप तमाम मुश्किलें पार करके अपनी मंज़िल तक पहुंच सकते हैं और दुनिया के सामने अपनी बुलंदी का झंडा गाड़ सकते हैं।
Jameel Khan Video Interview: तीन बार नहीं मिला मैं अमिताभ बच्चन से, मेरी खुशकिस्मती कि मुझे नसीर साब मिले
अभिनेता रवि चौहान लिखते हैं, ‘इस बार के अपना अड्डा कार्यक्रम में 'मैं लड़ेगा' फ़िल्म की स्क्रीनिंग हुई।क्या बेहतरीन फ़िल्म बनाई है। पहले ही सीन से फ़िल्म दिल मे दस्तक दे जाती है। बेहतरीन एडिटिंग और अभिनय से सजी फ़िल्म का डाइरेक्शन किया है गौरव राणा ने। पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इसी तरह बेहतरीन सिनेमा बनाते रहे।
Farida Jalal: फरीदा ने किया खुलासा, बोलीं- 'लाडला' के दौरान अनिल नहीं चाहते थे मैं उनकी मां की भूमिका निभाऊं