फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल भी नहीं टिक पाई थी रश्मि देसाई की शादी, इस वजह से झेला था डिप्रेशन

Sat, 13 Feb 2021 12:46 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 13 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rashmi Desai Birhday Special: Rashmi Desai suffered from depression during her divorce
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई का आज यानी 13 फरवरी को जन्मदिन है।  रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा नहीं हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं।  टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले रश्मि देसाई भोजपुरी, मणिपुरी, असमी और बंगाली सिनेमा का भी हिस्सा रह चुकी हैं।  

Rashmi Desai Birhday Special: Rashmi Desai suffered from depression during her divorce
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

रश्मि देसाई असम की रहने वाली हैं और भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

 

Rashmi Desai Birhday Special: Rashmi Desai suffered from depression during her divorce
रश्मि देसाई-नंदीश सिंह संधू - फोटो : social media

रश्मि ने साल 2012 में अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी। एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा था कि प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmi Desai Birhday Special: Rashmi Desai suffered from depression during her divorce
रश्मि देसाई-नंदीश सिंह संधू - फोटो : social media

रश्मि ने बताया कि वो तलाक के बाद डिप्रेशन से भी गुजरीं। तलाक कभी नहीं लेना चाहती थीं और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। समय के साथ धीरे-धीरे परिस्थितियां खराब होने लगीं।  रश्मि ने इंटरव्यू में शारीरिक शोषण का भी जिक्र किया। अभिनेत्री ने कहा-'अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है। खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है। शारीरिक शोषण के 6 साल बाद मैंने उससे तलाक ले लिया था।'

विज्ञापन
Rashmi Desai Birhday Special: Rashmi Desai suffered from depression during her divorce
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने 2004 में शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म ’ये लम्हें जुदाई के’ में भी काम किया था। उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली। वहीं रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed