अभिनेत्री तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म ‘अपूर्वा’ के स्पेशल शोज होने शुरू हो चुके हैं। फिल्म समीक्षकों को इसके स्क्रीनर भी भेजे जा रहे हैं। फिल्म जिन लोगों ने भी अब तक देखी है, सबने फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट के साथ ही फिल्म के सारे कलाकारों की भी जमकर तारीफ की है। एक रोड मूवी फिल्म वैसे भी हिंदी सिनेमा में कम बनती है, ऐसे में फिल्म ‘अपूर्वा’ में अपने दमदार अभिनय का फायदा तारा को मिलेगा या नहीं, ये उनकी पीआर टीम पर निर्भर करता है क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी उनकी फिल्म आते ही उनके अफेयर का किस्सा उछल गया है।
Tara Sutaria: गलत ब्रांडिंग में फंसी तारा का अब होगा असली धमाका, अफेयर्स से हटकर एक्टिंग पर बात करने की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारा फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने रोमांस की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अक्सर देखा गया है कि जब भी तारा सुतारिया की कोई फिल्म रिलीज होती है तो उनके रोमांस की खबरें शुरू हो जाती है और दर्शकों का ध्यान उनकी एक्टिंग की बजाय उनके रोमांस की खबरों पर केंद्रित हो जाता है। तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में तारा सुतारिया अब तक का सबसे अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। अब सवाल यह है कि क्या इस बार उनके किरदार को दर्शक नोटिस करेंगे या फिर उनके रोमांस की खबरों के बीच इस फिल्म के किरदार को भी नजरअंदाज कर देंगे।
अभिनेत्री तारा सुतारिया के करियर पर नजर डाले तो उनकी जब भी कोई फिल्म रिलीज हुई, उनके अफेयर को उछाल दिया गया। चाहे वह उनके करियर की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के समय आदर्श जैन संग रोमांस का किस्सा रहा हो। फिल्म ,'मरजावा' की रिलीज के समय सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके नाम की चर्चा लंबे समय तक चलती रही। और, अभी 'अपूर्वा' की रिलीज के समय कार्तिक आर्यन के साथ उनके अफेयर की हवा बनाने के कोशिश की गई है। जाहिर है कि तारा सुतारिया न इस पर पहले कभी बात करती रही हैं और न ही अब बात कर रही हैं।
Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा
तारा सुतारिया भले ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हों या न हों लेकिन फिल्म की रिलीज के समय उनके प्रेम प्रसंग को लेकर जो चर्चाएं शुरू होती है, इसे कहीं ना कहीं फिल्म की पब्लिसिटी से जोड़कर देखा जाता है। दर्शक उन खबरों को चटकारे लेकर पढ़ते तो हैं, लेकिन पब्लिसिटी के लिए उड़ाए गए प्रेम प्रसंग के चर्चे से फिल्म को कोई फायदा नहीं होता। दर्शक वही फिल्में देखना पसंद करते हैं,जिसकी कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस अच्छी हो। और, ‘अपूर्वा’ की शुरुआती रिपोर्ट्स काफी अच्छी हैं। ‘किल’ से पहले रिलीज हो रही निर्देशक निखिल नागेश भट की इस फिल्म से न सिर्फ उनकी किस्मत चमक सकती है बल्कि तारा सुतारिया का भी लंबा संघर्ष खत्म हो सकता है। तारा सुतारिया की अब तक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'मरजावा', 'तड़प', 'हीरोपंती 2' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इनमे से ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमे तारा सुतारिया के परफार्मेंस को दर्शक याद रख पाए हो।
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के इस गाने के लिए अभी करना होगा इंतजार, इस वजह से टली रिलीज डेट
अब तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' 15 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफार्म प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है, जिसमें तारा सुतारिया काफी अलग किरदार में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनके नाम के चर्चे अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ हो रहे हैं। माना जा रहा था कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की जोड़ी फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आ सकती है,लेकिन मुकेश भट्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए अभी तक तारा सुतारिया के नाम पर विचार नहीं किया गया है।
2th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी से भी प्रेरित है विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', कहा- यह सब मेरे साथ हुआ