{"_id":"601bc9b3df470919972b44b5","slug":"ar-rahman-to-score-music-for-ishaan-khatter-mrunal-thakur-and-priyanshu-painyuli-starrer-war-film-pippa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पता है ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का सही मतलब, रूसी टैंक की इस खासियत से है सीधा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आपको पता है ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का सही मतलब, रूसी टैंक की इस खासियत से है सीधा कनेक्शन
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 04 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीटी 76 बी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के निर्देशन से चर्चा में आए निर्देशक राजा कृष्णा मेनन की अगली फिल्म ‘पिप्पा’ दरअसल रूस में बने टैंक पीटी-76 की कहानी है। इस रूसी टैंक ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में अहम भूमिका निभाई और पूर्वी मोर्चे पर इसने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। फिल्म में ईशान खट्टर, प्रियांशु पैन्यूली और मृणाल ठाकुर के बाद सेलेब्रिटी संगीतकार ए आर रहमान का नाम भी जुड़ गया है। हिंदी सिनेमा में किसी टैंक की खासियत पर बनने जा रही ये पहली फिल्म है।
यहां गौरतलब ये भी है कि संगीतकार ए आर रहमान फिल्म ‘पिप्पा’ के निर्माताओं रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहले भी ‘स्वदेस’, ‘रंग दे बसंती’, ‘जोधा अकबर’ और ‘दिल्ली 6’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं।
3 of 5
ईशान खट्टर
जानकारी के मुताबिक एक्शन से भरपूर फिल्म ‘पिप्पा’ ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है। फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था और बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ए आर रहमान
इस युद्ध के जानकार बताते हैं कि उन दिनों भारतीय सेना में बेहद लोकप्रिय वार टैंक पीटी 76 को प्यार से ‘पिप्पा’ कहकर ही बुलाया जाता था। पिप्पा दरअसल पीपा का अपभ्रंश है। चूंकि ये रूसी टैंक पानी पर भी तैर जाता था इसीलिए इसका नाम पिप्पा पड़ा। संगीतकार ए आर रहमान कहते हैं, "फिल्म ‘पिप्पा’ की कहानी मानवता से जुड़ी है। यह हर परिवार के बारे में है। और यही वजह है कि इसकी कहानी सुनने के बाद मैंने इस फिल्म का संगीत देने के लिए तुरंत हां कर दी।"
विज्ञापन
5 of 5
ए आर रहमान
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ए आर रहमान के इस फिल्म से जुड़ने से इसके निर्देशक राजा कृष्ण मेनन काफी उत्साहित दिखे और इस मिलन को सिनेमा की एक यादगार केमिस्ट्री के रूप में तब्दील होने की आशा जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।