फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का बनाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल

Sat, 27 Mar 2021 03:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 27 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Trolls An Anchor for speaking hindi during promotional event of Upcoming film '99 Songs'
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म '99 सॉन्ग्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसके प्रचार प्रसार में वो जबरदस्त तरीके से व्यस्त दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुए कारनामे के बाद फैंस ने उनके प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस इवेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एआर रहमान एंकर के हिंदी बोलने पर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं।

AR Rahman Trolls An Anchor for speaking hindi during promotional event of Upcoming film '99 Songs'
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशन में एआर रहमान इन दिनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में आयोजित एक इवेंट के दौरान फिल्म के लीड एक्टर एहान भट्ट और एआर रहमान दोनों मौजूद थे। तभी वहां खड़ी एंकर दोनों कलाकारों का स्वागत करती हैं। एंकर ने पहले तमिल में एआर रहमान का स्वागत किया और उसके तुरंत बाद ही वो एहान का स्वागत हिंदी में करती सुनाई देती हैं। एंकर को हिंदी बोलते देख रहमान उन्हें ट्रोल कर देते हैं और स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। हालांकि, रहमान यह सिर्फ मजाकिया तौर पर करते हैं लेकिन उनकी इस हरकर से फैंस काफी नाराज हैं।

AR Rahman Trolls An Anchor for speaking hindi during promotional event of Upcoming film '99 Songs'
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेज से नीचे उतरने के बाद रहमान एंकर से कहते हैं कि 'क्या मैंने आपसे पहले नहीं पूछा था कि आप तमिल में बोलेंगी या नहीं।' एंकर अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि उन्होंने केवल एहान को खुश करने के लिए हिंदी बोली थी। इसके बाद रहमान हंसते हुए बोलते हैं, 'अरे मैं सिर्फ मजाक कर रहा था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Surya (@suryasurya5073)

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Trolls An Anchor for speaking hindi during promotional event of Upcoming film '99 Songs'
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कई लोगों ने रहमान के इस व्यवहार को हिंदी भाषा का अपमान बताया है। यहां तक कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कह दिया कि उन्हें रहमान जैसे बड़े कलाकार और महान शख्सियत जिन्हें उनके म्यूजिक के कारण हर भाषा के लोगों से प्यार मिलता है उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
AR Rahman Trolls An Anchor for speaking hindi during promotional event of Upcoming film '99 Songs'
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बात फिल्म '99 सॉन्ग्स' की करें तो विश्वेष कृष्णमूर्ती इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें एहान भट्ट और अमेरिकन अभिनेत्री एडिसली वर्गेस लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि एआर रहमान ना सिर्फ इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं बल्कि उन्होंने स्क्रीनप्ले राइटर के तौर पर भी काम किया है। यह म्यूजिकल स्टोरी आने वाली 16 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed