हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान ने पूरी दुनिया में अपने संगीत के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। संगीत जगत में अपना अमिट योगदान देने के लिए ए आर रहमान कई पुरस्कार हासिल और रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। इनके कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस समय ए आर रहमान अपने हाल ही में रद्द हुए चेन्नई कॉन्सर्ट के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, रहमान चेन्नई में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे,लेकिन अचानक इस शो को कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद ए आर रहमान ने वहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के प्रतिक्रिया दी है।
AR Rahman: चेन्नई कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद ए आर रहमान ने सरकार से की खास अपील, तमिलनाडु सीएम ने किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान का कॉन्सर्ट 12 अगस्त को चेन्नई में होने वाला था। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। संगीतकार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि चेन्नई में खराब मौसम की स्थिति के कारण संगीत कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे दोस्तों... प्रतिकूल मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस कॉन्सर्ट की अगली निकटतम तारीख को वैधानिक प्राधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ पुनर्निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। नई तारीख के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।'
My Dearest Friends …Owing to adverse weather conditions and persistent rains, it is only made advisable for the health and safety of my beloved fans and friends to reschedule the concert to the nearest best date, with the guidance of the statutory authorities.
More details on… pic.twitter.com/HRAyqo5y0n
ए आर रहमान द्वारा कॉन्सर्ट रद्द होने की जानकारी देने के बाद उनके सभी प्रशंसक काफी निराश हो गए। सभी ने कॉन्सर्ट कैंसिल होने पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दीं। फैंस में से कई तो ऐसे थे, जो पहले ही कॉन्सर्ट के लिए निकल चुके थे। इतना ही नहीं बहुत से फैंस ने दावा किया कि वे कई हफ्तों से उसका इंतजार कर रहे थे। सभी ए आर रहमान को लाइव परफॉर्म करते देखने के लिए काफी उत्साहित थे और उन सभी ने संगीतकार के सामने अपना दुख जाहिर किया। अपने इन फैंस के जवाब में ए आर रहमान ने कहा कि वह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रकचर वाली जगह का दौरा करने की उम्मीद कर रहा था ताकि इस तरह के प्रदर्शन बिना किसी रुकावट के जारी रह सकूं।
एक फैन का रिप्लाई देते हुए ए आर रहमान ने सरकार से एक अपील भी की और लिखा, 'मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि .. हमारी सरकार की मदद से .. हम चेन्नई के लिए कला, मेगा शो और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के लिए अगले स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगे।' अपने इस ट्वीट में ए आर रहमान ने बहुत सारी दिक्कतों को टैग भी किया, जिनमें बारिश भी शामिल थी। ए आर रहमान की इस अपील पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जवाब दिया।
I hope and pray that ..with the help of our government..we construct the next level infrastructure for art,mega shows and international experiences for Chennai #SafetyFirst #rain-resistant #sun-resistant #cluttterfreeparking #notrafficjams https://t.co/8QpwN56mYs
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लिखा, 'चेन्नई जल्द ही इस लंबे समय से महसूस की गई आकांक्षा को पूरा करेगा! ईसीआर पर स्थापित होने वाला कलैग्नार कन्वेंशन सेंटर एक विश्व स्तरीय सुविधा होगी जो बड़े-बड़े संगीत कार्यक्रमों, प्रदर्शनों, कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों की मेजबानी कर सकता है। प्रतिष्ठित भूदृश्य, होटल, फूड कोर्ट, पार्किंग स्थल और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के साथ यह शहर का नया सांस्कृतिक प्रतीक होगा!' ए आर रहमान ने मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'रोजा' के लिए अपना पहला संगीत तैयार किया था और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Chennai will soon fulfil this long-felt aspiration!#KalaignarConventionCentre to be established on #ECR, will be a world-class facility that can host large format concerts, performances, events, exhibitions and conventions.
With iconic landscaping, hotels, food courts,… https://t.co/NiXtNntTzp