फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी अभिनेताओं के चयन से नाखुश थे एआर रहमान, '99 सॉन्ग्स' के इवेंट में किया खुलासा

Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
AR Rehman revealed at the event of 99 Songs that was uhappy with selection of Pakistani actors
AR Rahman - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ग्रेमी व अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान अब लेखक और निर्माता के तौर पर नजर आने वाले हैं। गुरुवार को उन्होंने मुंबई में अपनी इस फिल्म का पहला गाना 'ज्वालामुखी' लॉन्च किया। 15 गानों वाली इस म्यूजिकल फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में एहान भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समारोह के दौरान ए. आर. रहमान ने मीडिया से बातचीत की और इसे अपनी जिंदगी का सबसे कठिन प्रोजेक्ट करार दिया।  
AR Rehman revealed at the event of 99 Songs that was uhappy with selection of Pakistani actors
99 Songs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नई तकनीक का इस्तेमाल
इस फिल्म में ए. आर. रहमान ने संगीत को जीवंत करने के लिए डॉल्बी एटमॉस तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले रहमान इंडस्ट्री के पहले कलाकार हैं। इसके सहारे लोगों का अनुभव और भी शानदार हो जाता है और वे संगीत के और करीब हो जाते हैं। दुनियाभर में कलाकार तेजी से इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। रहमान का कहना है कि यह कलाकार और दर्शकों के रिश्ते को और भी मजबूत करता है। इसके साथ लोग वास्तव में वाद्य यंत्रों और स्वरों को अलग-अलग अनुभव कर सकते हैं।

AR Rehman revealed at the event of 99 Songs that was uhappy with selection of Pakistani actors
99 Songs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कलाकारों ने लिया संगीत का कठिन प्रशिक्षण
इस फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में डेब्यू करने वाले एहान भट्ट ने कहा कि उन्हें कॉस्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा के जरिए रहमान की फिल्म में मौका मिला।  इस फिल्म के लिए उन्होंने संगीत का एक साल का प्रशिक्षण लिया था। इसके लिए वह चेन्नई में ए. आर.रहमान के पास गए थे। इस फिल्म में उन्होंने तीन साल की मेहनत की है। वहीं ए. आर. रहमान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके आदर्श हैं। संगीत में महारथ के अलावा वह बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं जो सभी से एक समान बात करते हैं। फिल्म के निर्देशक विश्वेश कृष्णमूर्ति ने कहा कि जब किसी फिल्म के साथ ए. आर. रहमान जुड़े हों तब आपको उसके संगीत को पूरी तरह से असल रखना होता है। इस वजह से फिल्म के हीरो के साथ ही सहायक कलाकारों को भी संगीत का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rehman revealed at the event of 99 Songs that was uhappy with selection of Pakistani actors
99 Songs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सही समय पर आई फिल्म
रहमान ने समारोह के दौरान एक बार फिर से रीमिक्स गानों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार रीमिक्स गानों का निर्माण हो रहा है। यह अच्छा है लेकिन सीमा से अधिक निर्माण घातक है। यह साल इस म्यूजिकल फिल्म के लिए एकदम मुफीद है। इस फिल्म में हमने 15 ट्रैक रखे हैं। गौरतलब है कि उन्होंने कुछ दिनों पूर्व रीमिक्स गानों पर कटाक्ष किया था। 

विज्ञापन
AR Rehman revealed at the event of 99 Songs that was uhappy with selection of Pakistani actors
99 Songs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रहमान को प्रोत्साहित करने पहुंचे फिल्मकार
'99 सॉन्ग्स' रहमान की लेखक और निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है। रहमान ने खुद भी अपना सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट करार दिया है। उन्होंने बताया भी कि कई बार लेखक के तौर पर किया गया काम निर्माता के नजरिए से पसंद नहीं आता था तो कई बार निर्माता के नजरिए से लेखक रजामंद नहीं रहता था। कुछ बार तो ऐसा भी हुआ कि दोनों के ही ख्यालात से निर्देशक से इत्तेफाक नहीं रखा। फिल्म में कलात्मक और वित्तीय, दोनों ही पक्षों का ख्याल रखना था। रहमान के लिए यह फिल्म कितनी खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी इस नई पारी का गवाह बनने के लिए फिल्मकार बोनी कपूर, आनंद एल. राय, और मुकेश छाबड़ा जैसी हस्तियां पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed