अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था। अभिनेता के तौर पर उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने अपने भाई सलमान खान के साथ मिलकर दबंग सहित कई अन्य फिल्में बनाई जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिली। साल 2017 में अरबाज ने अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था। इस तलाक की वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी।
इस वजह से हुआ था अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक, इंटरव्यू में किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की मुलाकात साल 1993 में कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी।
शादी के कुछ साल दोनों के बीच कुछ मतभेद होने लगे थे। मलाइका से तलाक पर अरबाज ने कहा था, 'सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है, तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।'
वहीं करीना कपूर के शो में मलाइका ने कहा था, 'आप किसी रिश्ते को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ते हैं तो अकसर किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराते हैं। हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।'
तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका के बीच अच्छे रिश्ते हैं। एक तरफ जहां अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ऐसी खबरें हैं कि मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
सुशांत केस: लापता नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती, वकील ने कहा- जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं