{"_id":"5f28ac740bb6361abd77179d","slug":"sushant-singh-rajput-case-lawyer-says-rhea-chakraborty-is-not-missing-not-got-summons-from-bihar-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: लापता नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती, वकील ने कहा- 'जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस: लापता नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती, वकील ने कहा- 'जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तब से इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए पटना पुलिस एक हफ्ते से मुंबई में डेरा जमाए हुए है। हाल ही में खबर आई थी कि रिया अपने परिवार के साथ कहीं चली गई हैं और उनका पता नहीं लग पा रहा। अब रिया के वकील ने इस पर जवाब दिया है।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के वकील ने दावा किया कि अभिनेत्री लापता नहीं हैं और न ही उन्हें अभी तक कोई समन मिला है। मालूम हो कि सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस ने पिछले हफ्ते रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि वह चक्रवर्ती का पता नहीं लगा सकी है।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को उनके लापता होने की चर्चा रही जिसके बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सोमवार को बयान जारी किया। शिंदे ने बयान में कहा कि रिया चक्रवर्ती लापता नहीं है। अभी तक उसे बिहार पुलिस से कोई नोटिस या समन भी नहीं मिला है। मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती का बयान मुंबई पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मामले की जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं है और इसलिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कहा जा रहा था कि रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार रातों-रात कहीं चला गया है। रिया की बिल्डिंग के मैनेजर ने कहा है कि अभिनेत्री के माता-पिता और भाई ने फ्लैट खाली कर दिया है और सभी बड़े-बड़े सूटकेस को लेकर कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
बिहार पुलिस के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि रिया चक्रवर्ती को जांच में सहयोग देना चाहिए और सामने आने का साहस रखना चाहिए। बिहार पुलिस की डीजीपी ने कहा कि रिया ने सीबीआई की जांच की मांग की थी, हमें नहीं पता कि वो क्यों मुंबई और बिहार पुलिस को जांच करने देना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।