बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के पुलिस अधिकारी विनय तिवारी को रविवार देर रात जबरन क्वारंटीन किए जाने को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार आमने-सामने आ गई हैं। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई पुलिस सुशांत मामले की गंभीरता से पारदर्शी जांच कर रही है और जांच सही दिशा में चल रही है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि जो भी हुआ, ठीक नहीं हुआ।
सुशांत केस: पटना पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस बोली- 'बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की सही दिशा में पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। बिहार पुलिस को मामला मुंबई पुलिस को हस्तांतरित कर देना चाहिए था क्योंकि जिसके अधिकार क्षेत्र में अपराध हुआ है उसी को ही जांच का अधिकार है। साथ ही हम इस मामले में कानूनी विशेषज्ञ से राय ले रहे हैं कि सुशांत मामले में बिहार पुलिस के पास जांच करने का अधिकार क्षेत्र है या नहीं। फिर भी अगर उनके पास अधिकार क्षेत्र है तो उन्हें इसे साबित करना होगा। देशमुख ने कहा कि अब तक 56 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है। वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सफाई दी कि कोविड-19 के नियमों के तहत ही अधिकारी को क्वारंटीन किया गया है।
पटना सिटी एसपी (मध्य) तिवारी के साथ किए गए व्यवहार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पुलिस महानिदेशक इस मामले में महाराष्ट्र के अधिकारियों से बात करेंगे। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
बिहार सरकार में मंत्री जय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ है। एक अन्य मंत्री संजय झा ने कहा कि प्रदेश पुलिस के चार अधिकारी पहले से ही मुंबई में हैं, वे भी विमान के जरिए गए थे लेकिन उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया। हमने जांच में तेजी लाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी को भेजा और जब उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।
डीजीपी ने क्या कहा
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें रविवार रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारंटीन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई और अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के डीजीपी और दूसरे अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
सुशांत के पिता के बयान पर मुंबई पुलिस का जवाब, कहा- परिवार अनौपचारिक कार्रवाई चाहता था