{"_id":"5f2888068111361d833f6bbb","slug":"mumbai-police-reply-on-sushant-singh-rajput-father-statement-that-informed-bandra-police-in-february-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत के पिता के बयान पर मुंबई पुलिस का जवाब, कहा- परिवार अनौपचारिक कार्रवाई चाहता था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत के पिता के बयान पर मुंबई पुलिस का जवाब, कहा- परिवार अनौपचारिक कार्रवाई चाहता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 04 Aug 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत के पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस की रोज किरकिरी हो रही है। इस मामले में बिहार पुलिस की जांच के बीच कई नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत के पिता केके सिंह के उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने बताया था कि 25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पिता के जवाब में मुंबई पुलिस की ओर से डीसीपी शाहजी उपम ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 14 जून, 2020 को केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को एक लिखित शिकायत की थी। ये बात हम साफ करते हैं कि उस तारीख पर बांद्रा पुलिस स्टेशन को ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई।'
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
शाहजी उपम ने आगे कहा, 'सुशांत के जीजा और हरियाणा पुलिस में आईपीएस ओपी सिंह ने तत्कालीन डीसीपी जोन 9 को कुछ व्हाट्सएप संदेश भेजे थे। इस मामले में तत्कालीन डीसीपी ने उनसे कहा था कि वे अगर लिखित शिकायत देंगे तो मुंबई पुलिस पूरी तरह से इस मामले में सहयोग करेगी। लेकिन वे चाहते थे कि मुंबई पुलिस अनौपचारिक तरीके से इस मामले में एक्शन ले, जो संभव नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
क्या कहा था सुशांत के पिता ने
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, '25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है, 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा परन्तु 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।'
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज सिंह राजपूत(फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
आगे सुशांत के पिता ने पटना पुलिस की कार्रवाई के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'इसके बाद मैंने पटना जाकर थाने में FIR दर्ज की। पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। परंतु मुजरिम अब भाग रहे हैं, हम सभी को चाहिए कि पटना पुलिस की मदद करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।