फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबाज खान को माना जाता रोजर फेडरर का हमशक्ल, मीम्स वायरल होते ही एक्टर ने दिया ये जवाब

Sun, 21 Jul 2019 04:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Jul 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan reaction on called him roger federer duplicate
roger federer, arbaaz khan - फोटो : social media

अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अरबाज खान को टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर का हमशक्ल कहा जाता है। यही नहीं उनके कई मीम्स भी वायरल होते रहते हैं। जब अरबाज खान से इस पर रिएक्शन पूछा गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।

arbaaz khan reaction on called him roger federer duplicate
Arbaaz Khan - फोटो : social media

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हां, मुझे इन मजेदार पोस्ट के बारे में पता है जिनमें मुझे रोजर फेडरर का हमशक्ल कहा जाता है। मुझे यह नहीं पता कि फेडरर को इस बारे में पता होगा या नहीं, लेकिन मैं उनसे मिलना चाहता हूं। मैं फेडरर का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे पता चला है कि उनका एक घर दुबई में भी है जब वो दुबई ओपन खेलते हैं तो वो वहीं रुकते हैं। मेरा प्लान है कि उस दौरान मैं उनसे मिल पाऊं।'

arbaaz khan reaction on called him roger federer duplicate
अरबाज़ - फोटो : Self

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर अरबाज ने कहा कि 'ट्रोल के नकारात्मक कमेंट्स से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरे कुछ लोगों की तरह मैं अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता। ज्यादातर मैं काम से जुड़ी चीजें ही शेयर करता हूं। मुझे पता होता है कि यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan reaction on called him roger federer duplicate
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media

अरबाज आगे कहते हैं कि 'मैं इससे खुश हूं। सबको अपनी राय रखने का अधिकार है और सबकी अपनी सोच है। अगर मैं किसी के कमेंट्स नहीं पढ़ना चाहता तो मैं उन्हें ब्लॉक कर देता हूं।' अरबाज फिलहाल दबंग 3 को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। इसकी शूटिंग अभी महाराष्ट्र में चल रही है।

विज्ञापन
arbaaz khan reaction on called him roger federer duplicate
Arbaaz Khan - फोटो : amar ujala mumbai

तलाक के बाद अरबाज खान इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed