फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salim-Javed: गिले-शिकवे दूर कर फिर दोस्त बने सलीम-जावेद, एक्टर अरबाज खान ने किया खुलासा

Fri, 04 Aug 2023 10:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Aug 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals father Salim Khan is in a good space with Javed Akhtar Says They often talk over phone
अरबाज खान, सलीम-जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान और जावेद अख्तर ने साथ में कई शानदार फिल्मों की पटकथा लिखी। सलीम-जावेद की यह जोड़ी खूब हिट हुई। दोनों ने बॉलीवुड को 'शोले', 'जंजीर', 'यादों की बारात', 'दीवार', 'काला पत्थर', 'त्रिशूल' और 'दोस्ताना' जैसी कई शानदार फिल्में दीं। मगर, एक वक्त ऐसा आया कि यह जोड़ी टूट गई। इसके बाद इनके खराब रिश्तों को लेकर तमाम तरह की खबरें आईं। हालांकि, वर्षों बाद अब सलीम-जावेद के रिश्ते फिर बेहतर हो चले हैं। इस बात का खुलासा खुद अरबाज खान ने किया है। 

Arbaaz Khan reveals father Salim Khan is in a good space with Javed Akhtar Says They often talk over phone
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान हाल ही में अपने पिता सलीम खान और गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर के रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए। उनका कहना है कि दोनों के रिश्ते अब बेहतर हैं। इतना ही नहीं उम्र के इस पड़ाव पर अब सलीम-जावेद अक्सर फोन पर बातें करते हैं। अरबाज खान ने खुलासा किया कि बीते दिनों उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। तब जावेद अख्तर ने खुद अरबाज खान को फोन करके उनका हालचाल पूछा और इसके बाद वह उनसे मिलने घर भी आए।
Arbaaz Khan: अरबाज के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई यह फिल्म, सपोर्टिंग रोल से जीता फैंस का दिल

Arbaaz Khan reveals father Salim Khan is in a good space with Javed Akhtar Says They often talk over phone
सलीम-जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने कहा कि जैसे ही उनके पिता की खराब तबीयत की बात जावेद अख्तर को पता चली उन्होंने फौरन उन्हें कॉल किया। उनसे पिता का हालचाल लिया और तुरंत मिलने के लिए डेट तय करने की बात कही। इसके बाद वे घर आए और सलीम खान से करीब दो घंटे तक बात की। अरबाज ने कहा, 'अब दोनों के बीच काफी अच्छा स्पेस है'।
Soundous Vs Karanvir: करणवीर बोहरा और साउंडस मौफकीर के बीच छिड़ा विवाद, एक्टर बोले- मैं माफी मांगता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals father Salim Khan is in a good space with Javed Akhtar Says They often talk over phone
सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : social media

इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने कहा, 'हमने बच्चों के रूप में कभी नहीं सोचा होगा कि जावेद साहब और पिताजी कभी एक-दूसरे के साथ बैठेंगे और बातचीत करेंगे। उस दिन पिताजी की तबीयत ठीक नहीं थी और जावेद साहब ने मुझे फोन किया और मुझसे अपडेट लिया। उन्होंने घर आने के लिए मुझसे समय भी लिया'। अरबाज ने कहा, 'समय सबसे अच्छा हीलर है। वक्त के साथ लोग बदलते हैं। लोग भूल जाते हैं, माफ कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।'

विज्ञापन
Arbaaz Khan reveals father Salim Khan is in a good space with Javed Akhtar Says They often talk over phone
सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरबाज ने कहा कि आज दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। एक्टर ने कहा, 'पिताजी जावेद साहब से थोड़े बड़े हैं, इसलिए जावेद साहब पिताजी की कुशलता के बारे में पूछते रहते हैं। पिताजी अब काफी बेहतर हैं।'
Kill: करण जौहर ने की अपनी आगामी फिल्म 'किल' की घोषणा, टीवी के इस अभिनेता को देंगे बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed