{"_id":"5d466ac28ebc3e6cb713cf52","slug":"arbaaz-khan-to-malaika-arora-12-celebrities-in-limelight-for-affair-more-than-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे ये 11 सेलेब्स, अरबाज तो तलाक लेते हुए हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे ये 11 सेलेब्स, अरबाज तो तलाक लेते हुए हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान (Arbaaz Khan) 4 अगस्त को 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरबाज ऐसे एक्टर हैं जो फिल्मों से ज्यादा अफेयर और तलाक की वजह से चर्चा में रहे। अरबाज और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अरबाज आए दिन जॉर्जिया के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अरबाज ने इंटरव्यू में कहा था कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। जानिए उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से लाइमलाइट में रहे।
2 of 6
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को कुबूल कर चुके हैं। मलाइका ने एक तस्वीर के साथ अपने और अर्जुन के रिश्ते का खुलासा अर्जुन के बर्थडे पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इससे पहले अर्जुन ने 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की थी। इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया था कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।
3 of 6
arjun rampal
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल ने एक तस्वीर शेयर करके अपने और गैब्रिएला के रिश्ते का खुलासा किया था। अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। अर्जुन और उनकी पत्नी लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। फिलहाल दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amy jackson and george panayiotou
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं एमी जैक्सन शादी से पहले ही प्रेग्नेंट है। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में सीक्रेट सगाई कर चुके थे वहीं कुछ दिन पहले परिवारवालों के सामने सगाई की। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं।
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों ने रिश्ता कुबूल कर लिया है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों के बीच दरार आ गई है लेकिन यह खबरें झूठी निकली। इस बीच खबरें आ रही हैं सुष्मिता शादी की प्लानिंग कर रही हैं। इस साल के अंत तक दोनों शादी करने का सोच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।