{"_id":"5d46b2a68ebc3e6cbc33a77b","slug":"kajol-birthday-special-know-kajol-onscreen-lover-bijay-anand-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी एक फिल्म में काजोल से शादी करने वाला था ये शख्स, अब हालत देख नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी एक फिल्म में काजोल से शादी करने वाला था ये शख्स, अब हालत देख नहीं होगा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bijay Anand, Kajol
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी व्यक्ति के लिए समय हमेशा एक सा नहीं रहता। चाहे वह कोई आम आदमी हो या फिर कोई सेलेब्रिटी। आज कोई बहुत अच्छा कर रहा है तो कल उसका नाम गुमनामी में खो भी सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा ही हो। कुछ लोग तो हमेशा सफलताओं के शिखर पर ही रहते हैं। आपको बता दें कि कुछ लोग बॉलीवुड में ऐसे भी थे जिन्होंने एक-दो फिल्मों में तो कमाल किया लेकिन बाद में उनका जलवा ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। हम ऐसे ही एक कलाकार की बात करेंगे। इस अभिनेता ने अपने समय में अपनी कलाकारी से बहुत नाम कमाया लेकिन समय और परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह कब अचानक से गुम हो गया किसी को पता ही नहीं चला। हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है बिजय आनंद।
2 of 5
Bijay Anand
- फोटो : file photo
बिजय आनंद को साल 1998 की सुपरहिट फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में देखा गया था। इस फिल्म में वह काजोल के मंगेतर के रूप में नजर आए थे। उन्होंने काजोल के साथ अपने रोमांस से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
3 of 5
बिजय आनंद
- फोटो : file photo
इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन के अलावा बिजय आनंद का भी एक अहम रोल था। इस फिल्म के बाद बिजय आनंद अचानक से फिल्मों से कहीं गायब ही हो गए थे। हालांकि इतने सालों बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिजय आनंद
- फोटो : file photo
बिजय आनंद ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना मुश्किल है। कोई भी इन तस्वीरों को देखकर यह नहीं कहेगा कि यह वही चॉकलेटी ब्वॉय है जिसने काजोल के साथ रोमांस किया था और उनसे शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
बिजय आनंद
- फोटो : file photo
इन तस्वीरों में बिजय बिलकुल अलग दिख रहे हैं। क्लीनशेव रहने वाले विजय ने लंबी दाढ़ी और मूंछ रख ली है। 17 साल बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की है। इस बार उन्होंने छोटे पर्दे से वापसी की है। विजय टीवी सीरियल 'सिया के राम' में नजर आए थे। इस सीरियल में वह जनक की भूमिका में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।