{"_id":"5d1309758ebc3e3c655a1d39","slug":"archana-puran-singh-revealed-no-one-laughs-at-salman-khan-more-then-he-laughs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो के प्रोडयूसर सलमान पर अर्चना का बड़ा खुलासा, बोलीं-दूसरों से ज्यादा खुद का मजाक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल के शो के प्रोडयूसर सलमान पर अर्चना का बड़ा खुलासा, बोलीं-दूसरों से ज्यादा खुद का मजाक...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्चना पूरन सिंह इन दिनों 'कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका निभा रही हैं । नवजोत सिंह सिद्धू के जाने के बाद अर्चना पूरन सिंह की शो में एंट्री हुई । इस शो के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं । हाल ही में अर्चना ने खुलासा किया है कि दूसरों से ज्यादा खुद का मजाक उड़ाने वाले स्टार्स में सबसे आगे सलमान खान हैं । वो खुद का दूसरों से ज्यादा मजाक उड़ाते हैं ।
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे लोग हैं जो खुद पर दूसरों से ज्यादा हंसते हैं। सलमान खान खुद ही अपनी फिल्मों पर जोक्स क्रैक करते हैं और खूब हंसते हैं। अर्चना ने खुद पर हंसने वाले स्टार्स में एक्टर अनिल कपूर का भी नाम लिया। जो कि खुद पर जोक्स क्रैक करने से नहीं डरते और खूब हंसते हैं।
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
इसके बाद उन्होंने एक्टर सोहेल खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह भी अगर अपनी फिल्म से संतुष्ट नहीं होते तो जोक्स क्रैक करने से पीछे नहीं हटते। बता दें कि सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । अब वो फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं । फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सलमान की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी जो रज्जो का किरदार निभाएंगी । इसके अलावा 'इंशाअल्लाह' में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे । फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं । ये एक लव स्टोरी है । सलमान खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
साल 1999 में दोनों की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट रही थी । सलमान फिल्म के लिए अपने फिजीक पर बहुत काम कर रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से सलमान अपने जिम के वीडियो शेयर कर रहे हैं । सलमान का कहना है कि पहले मुझे वजन कम करना है और फिर बढ़ाना है । हाल ही में सलमान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपने पिता सलीम खान के साथ गाना गाते हुए नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।