अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अर्ध' को लेकर चर्चा में हैं। करीब 25 साल के करियर में राजपाल यादव दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी किरदार निभाए हैं। हैरानी की बात यह है कि पर्दे पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसने पर मजबूर करने वाले अभिनेता राजपाल को कॉमेडियन का टैग बिल्कुल पसंद नहीं है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही है।
Rajpal Yadav: छलका राजपाल यादव का दर्द, बोले- 'मुझे कतई पसंद नहीं कॉमेडियन का टैग, ऐसा करके लोगों ने मुझे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को लीड रोल में देखते हैं
राजपाल यादव हाल ही में कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया2' में भी कॉमेडी किरदार में नजर आए। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें कॉमेडियन का तमगा बिल्कुल पसंद नहीं। उन्होंने इसे 'छोटी केटगरी' कहा है। बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि वह हमेशा खुद को लीड रोल में देखते हैं, यहां तक कि अगर वह सपोर्टिव किरदार निभा रहे होते हैं, तब भी वह इसे मुख्य रोल की तरह देखते हैं। यही वजह है कि जब कोई उन्हें कॉमेडी जॉनर तक सीमित रखता है तो वह इससे खुश नहीं होते हैं।
नहीं महसूस होती खुशी
राजपाल यादव से जब पूछा गया कि क्या वह लीड एक्टर बनने के लिए मुंबई आए थे? इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने सिर्फ लीड रोल ही किए हैं। कुछ किरदारों की अवधि ज्यादा होती है और कुछ की मजबूती ज्यादा होती है। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि मैं सपोर्टिव रोल कर रहा हूं। निर्देशकों के मुताबिक भी हम सभी कैमरा के आगे स्टूडेंट्स हैं। इसलिए जब कोई मुझे कॉमेडियन कहता है तो खुशी महसूस नहीं होती।' राजपाल यादव ने आगे कहा, 'जब लोग मुझे इसी रूप में प्यार देना चाहते हैं तो मैं इसके लिए दुखी भी नहीं हो सकता। लेकिन, मेरा मानना है कि मेरा नाम एक कॉमेडियन के रूप में बहुत छोटी केटेगरी में डाल दिया गया है।'
असल जिंदगी में गंभीर हैं
पर्दे पर राजपाल यादव भले ही कॉमेडी करते नजर आते हैं। मगर, हकीकत में वह इसके बिल्कुल विपरीत हैं। राजपाल यादव का कहना है कि वह रियल लाइफ में गंभीर रहते हैं, ताकि सिर्फ रील लाइफ में कॉमेडी कर सकें। फिल्म 'अर्ध' की बात करें तो यह 10 जून को जी5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया है।