फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arijit Singh Birthday: हार्ट ब्रेक हो या प्यार की शुरुआत, दिल को छू जाएंगे अरिजीत के ये गाने, अपनी प्लेलिस्ट में कर लें शामिल

Mon, 25 Apr 2022 07:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 25 Apr 2022 07:33 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Special: List of Best Romantic Songs by Soulful singers agar tum saath ho Tujhe Kitna Chahne Lage
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेरा यार हूं मैं...अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना... न जाने ऐसे कितने गाने है, जिन्हें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज के जादू से संवारा है। अरिजीत सिंह एक ऐसे प्लेबैक सिंगर हैं, जिनकी आवाज लोगों के दिलों को छू जाती हैं। अरिजीत इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर अब तक कई गाने जा चुके हैं और अब तो मानों ऐसा हो गया है कि हर फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना होता ही है। 25 अप्रैल 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह अपने रोमांटिक और हार्ट ब्रेक वाले गानों के लिए जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हमने आपके लिए उनके कुछ सुपरहिट गानों की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप जब चाहे सुन सकते हैं।

Arijit Singh Birthday Special: List of Best Romantic Songs by Soulful singers agar tum saath ho Tujhe Kitna Chahne Lage
रेत जरा सी - फोटो : सोशल मीडिया

रेत जरा सी
पिछले साल रिलीज हुई 'अतरंगी रे' के गाने 'रेत जरा सी' को अरिजीत सिंह और शाशा तिरुपति ने गाया था। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने और संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस गाने को अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष पर फिल्माया गया है।

Arijit Singh Birthday Special: List of Best Romantic Songs by Soulful singers agar tum saath ho Tujhe Kitna Chahne Lage
तुझे कितना चाहने लगे हम - फोटो : सोशल मीडिया

तुझे कितना चाहने लगे हम
'कबीर सिंह' का गाना 'तुझे कितना चाहने लगे हम' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को कंपोज और लिखा मिथुन ने था। गाने को कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया है। सिर्फ ये गाना ही नहीं कबीर सिंह की पूरी एल्बम को ही लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Special: List of Best Romantic Songs by Soulful singers agar tum saath ho Tujhe Kitna Chahne Lage
अगर तुम साथ हो - फोटो : सोशल मीडिया

अगर तुम साथ हो
2015 में आई 'तमाशा' फिल्म का यह गाना अरिजीत सिंह और अलका याग्निक ने गाया है। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा था और म्यूजिक ए आर रहमान का था। इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Special: List of Best Romantic Songs by Soulful singers agar tum saath ho Tujhe Kitna Chahne Lage
शायद - फोटो : सोशल मीडिया
शायद 
फिल्म 'लव आजकल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ कमाल नहीं दिखाया, लेकिन फिल्म के गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म का गाना 'शायद' एक खूबसूरत गाना है, जिसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाना में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed