Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Arijit singh Birthday Special: The first film song sung by Arijit Singh was not released till date this song made him a star overnight
{"_id":"62660a7201e4174bb964fd7c","slug":"arijit-singh-birthday-special-the-first-film-song-sung-by-arijit-singh-was-not-released-till-date-this-song-made-him-a-star-overnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: आज तक रिलीज नहीं हुआ अरिजीत सिंह का गाया पहला फिल्मी सॉन्ग, इस गाने ने रातोंरात बनाया स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेष: आज तक रिलीज नहीं हुआ अरिजीत सिंह का गाया पहला फिल्मी सॉन्ग, इस गाने ने रातोंरात बनाया स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:12 AM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक और दर्द भरे गानों का पर्याय बन चुके अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'तुम ही हो', 'आज फिर', 'चन्ना मेरेया' जैसे तमाम गानों में अपने सुरों में पिरोने वाले अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक और दर्द भरे गानों का पर्याय बन चुके अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'तुम ही हो', 'आज फिर', 'चन्ना मेरेया', 'फिर मोहब्बत करने चला', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसे तमाम गानों में अपने सुरों में पिरोने वाले अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। हिंदी फिल्म जगत में रोमांटिक इमोशनल गानों के लिए मशहूर अरिजीत आज भले ही अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हों, लेकिन उनके जीवन में एक दौर ऐसा था जब इस पहचान को हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।
2 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला। दरअसल अरिजीत की दादी एक गायिका थीं, मां गायन के साथ साथ तबला वादन भी करती थीं। इसके अलावा उनकी नानी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुची रखती थीं। शुरू से ही अरिजीत पर परिवार की महिलाओं की इन खूबियों का प्रभाव पड़ा और उन्होंने तय कर लिया था कि वह भी संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे।
3 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीत की दुनिया में आज अलग मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह के लिए यह राह आसान नहीं थी। अपने करियर की शुरुआत में सिंगर रिजेक्शन तक का सामना करना पड़ा था। दरअसल, साल 2005 में अरिजीत ने अपने गुरू राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर म्यूजिक रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। इस शो में सभी ने उनकी आवाज को तो पसंद किया, लेकिन वह ये शो जीतने में नाकामयाब हुए थे। हालांकि, इस शो से अरिजीत ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की नजरों में अपनी जगह बनाई और उन्हें 'सांवरिया' फिल्म का ‘यूं शबनमी’ गाना गाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन अरिजीत सिंह का वह गाना आज तक रिलीज नहीं हो सका। इसके बाद टिप्स के मालिक रमेश तुर्रानी ने भी उन्हें एक संगीत एल्बम के लिए भी साइन किया था, लेकिन वह भी कभी रिलीज नहीं हो सका। ऐसे में अरिजीत सिंह के जीवन में संघर्ष का दौर जारी रहा। इसके बाद सिंगर साल 2006 में मुंबई शिफ्ट हो गए और यहां उन्हें मौका मिला बतौर बॉलीवुड सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने का। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से अपने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में साल 2013 में आई आशिकी 2 के एक गाने से पहचान मिली। इस फिल्म के गाने तुम ही हो को अपनी आवाज देने के बाद मानो अरिजीत सिंह रातोंरात स्टार बन गए। यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि यह उस साल लव एंथम बन गया। सिंगर को इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इस गाने के बाद तो अरिजीत ने जैसे हिट गानों की लाइन सी लगा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।