फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arijit Singh-Koel Roy: 'तुम ही हो' गाकर अरिजीत ने किया था कोयल को प्रपोज, एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

Fri, 20 Jan 2023 07:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Jan 2023 07:15 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Koel Roy Wedding Anniversary: Both Tied The knot on 20th January 2014 Know Their Love Story
अरिजीत सिंह-कोयल रॉय - फोटो : amar ujala

सुरीली आवाज के धनी अरिजीत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 'तुम ही हो' और 'हमारी अधूरी कहानी' जैसे गानों के जरिए उन्होंने फैंस पर अपनी आवाज का खूब जादू चलाया है। इनकी आवाज में एक दर्द है तो प्यार वाला जादू भी है। सिंगर की पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसी ही रही है। एक वक्त था जब अरिजीत अपनी जिंदगी में एक बुरे दौर से गुजरे। कुछ मजबूरियों के चलते उन्होंने उस शख्स से अलग होने का फैसला किया, जिसके साथ उन्होंने कभी जिंदगी गुजारने का फैसला किया था। वह शख्स थीं, अरिजीत की पत्नी रूपरेखा बनर्जी। कुछ ही वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया, जिसने सिंगर को बुरी तरह तोड़ दिया। कुछ वक्त गुजरा.. और इसके बाद अरिजीत की जिंदगी में दाखिल हुईं कोयल रॉय। 2014 में आज ही के दिन अरिजीत ने कोयल को अपनी जीवनसंगिनी बनाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। दोनों की प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी है। आइए जानते हैं... 

Arijit Singh Koel Roy Wedding Anniversary: Both Tied The knot on 20th January 2014 Know Their Love Story
अरिजीत सिंह-कोयल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिकी थी। अरिजीत सिंह ने पहली शादी अपने पहले रिएलिटी शो फेम गुरुकुल की सह-प्रतिभागी रूपरेखा बनर्जी से की थी। थोड़े ही समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और इनका तलाक हो गया। इस दौरान सिंगर पूरी तरह से टूट गए थे, जिसका दर्द उनके गानों में भी नजर आता था। 
Deepika Padukone: फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट

Arijit Singh Koel Roy Wedding Anniversary: Both Tied The knot on 20th January 2014 Know Their Love Story
अरिजीत सिंह-कोयल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

पहली शादी के टूटने के बाद अरिजीत सिंह का दिल बुरी तरह टूट गया। हालांकि, उन्होंने कम ही वक्त में खुद को मजबूती से संभाला। रूपरेखा से तलाक के बाद अरिजीत सिंह ने फिर से जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला किया और अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय को अपना हमसफर बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह की तरह कोयल रॉय भी तलाकशुदा थीं। अरिजीत सिंह ने कोयल को काफी फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने 'तुम ही हो' गाना गा कर कोयल का दिल चुरा ही लिया। कोयल ने भी आखिर हां कह दी और 20 जनवरी 2014 को दोनों पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी के बंधन में बंधे। अरिजीत के तीन बच्चे हैं, दो बेटे उनकी दूसरी शादी से और एक बेटी उनकी पत्नी कोयल की पहली शादी से है। बता दें कि अरिजीत सिंह ने कोयल के साथ अपनी शादी को काफी वक्त तक छिपाकर रखा था। 

Bollywood Couples: फैंस को पसंद नहीं आए इन एक्ट्रेस के लाइफ पार्टनर, 'बेमेल जोड़ी' बताकर खूब किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh Koel Roy Wedding Anniversary: Both Tied The knot on 20th January 2014 Know Their Love Story
अरिजीत सिंह-कोयल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में जन्मे अरिजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला है। अरिजीत की नानी गायिका थीं, उनकी मौसी एक इंडियन क्लासिकल सिंगर थीं और मामा एक तबला वादक थे। साथ ही, अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह भी एक गायिका थीं। सिंगिंग के गुण अरिजीत को परिवार से मिले। अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'गुरुकुल' से की थी। इन्होंने फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म 'आशिकी 2' के गाने ‘क्योंकि तुम ही हो’ से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। 
Kartik Aaryan: शाहिद कपूर के घर में किराएदार बनेंगे कार्तिक आर्यन! हर महीने देंगे इतने लाख किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed