हिंदी फिल्मों में जिस जमाने में अभिनेत्रियां सलवार सूट पहनकर अभिनय किया करती थीं उस समय परवीन बाबी ने अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचा दिया था। उनकी गिनती 70 के दशक के उन अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपने ग्लैमर से लोगों को होश उड़ा दिए थे। परवीन ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज किया। 20 जनवरी 2005 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए आपको उनके जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
Parveen Babi: अपने ग्लैमरस अंदाज से लाखों दिलों पर राज करती थीं परवीन बाबी, एक्ट्रेस की मौत आज भी है पहेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ के एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। सेंट जेवियर्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख कर लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्देशक बीआर इशारा से हुई। कहा जाता है कि परवीन बाबी को सिगरेट का कश लगाते देख बीआर इशारा ने तय कर लिया था कि वही उनकी फिल्म की हीरोइन बनेंगी। बीआर इशारा ने पहली बार परवीन बाबी को क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'चरित्र' में मौका दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन परवीन बाबी का जादू दर्शकों पर चल गया।
Rakhi Sawant: कई घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से निकलीं राखी सावंत, पति आदिल दिखे साथ, देखें वीडियो
बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के बाद परवीन का नाम सबसे पहले डैनी डेंजोंगपा से जुड़ा। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। इसके बाद उनकी जिंदगी में कबीर बेदी आए। दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करने लगे। लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। इसके बाद परवीन की लाइफ में महेश भट्ट की एंट्री हुई। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। कहा जाता है कि महेश के साथ रिलेशनशिप के दौरान ही परवीन बाबी को पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी हुई थी।
Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
इस बीमारी के चलते उन्होंने अमिताभ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 22 जनवरी, 2005 को परवीन बाबी अपने घर में मृत पाई गई थीं। तीन दिनों तक उनके घर के बाहर अखबार और दूध के पैकेट पड़े मिले, तब उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो घर के अंदर से अभिनेत्री का शव मिला। कहा जाता है कि परवीन की तन्हाई ही उनकी मौत का कारण बनी थी।
RRR: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को झटका, बाफ्टा 2023 में नामांकन पाने से चूकी