{"_id":"5be257babdec22693d121a12","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-khan-may-marry-next-year-in-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले साल इस महीने शादी कर सकते हैं मलाइका और अर्जुन, दिवाली से एक दिन पहले डिनर डेट पर दिखे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले साल इस महीने शादी कर सकते हैं मलाइका और अर्जुन, दिवाली से एक दिन पहले डिनर डेट पर दिखे साथ
Wed, 07 Nov 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा खान,अर्जुन कपूर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और उनके कथित ब्यॉय फ्रेंड अर्जुन कपूर की शादी की चर्चा इन दिनो जोरों पर हैं। सुनने में आया है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं, अभी तक दोनों ने इस पर खुद नहीं बोला था। हालांकि शादी कौन से महीने में होगी ये तक खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दिवाली से एक शाम पहले भी दोनों हाथों में हाथ डाले डिनर डेट पर स्पॉट किए गए।
2 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
हालांकि दोनों ने अभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है लेकिन वे जल्द ही अपने प्यार का खुलासा करने वाले हैं। कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहा ये है कपल काफी क्लोज होता जा रहा है। अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों जल्द ही इसकी घोषणा भी करने वाले हैं। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो मलाइका और अर्जुन के फैंस के चेहरे पर खुशी ला देगी।
3 of 5
Malaika Arora
इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि ये दोनों साल 2019 में शादी करने वाले हैं। पिंकविला की मानें तो दोनों साल 2019 में अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी की तारीख के लिए बातचीत भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
हाल ही में जब करण जौहर के 'कॉफी विद करण 6' में मलाइका को गेस्ट के तौर पर बुलाया था तब उन्होंने मलाइका की शादी के बारे में इशारा भी दिया था। इसके बाद मलाइका शर्माती हुई दिखी थीं।बता दें मलाइका ने जब पिछले साल अरबाज खान से तलाक लिया था तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें थीं।
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor malaika arora
रिपोर्ट्स तो ये भी थीं कि मलाइका के अफेयर की वजह से ही अरबाज ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया था। इन दिनों अरबाज भी अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं मलाइका भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।