{"_id":"5bd04f6abdec2269717a1ea2","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने से 11 साल बड़ी मलाइका का अर्जुन कपूर ने थामा हाथ, हाथों में हाथ डाले आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने से 11 साल बड़ी मलाइका का अर्जुन कपूर ने थामा हाथ, हाथों में हाथ डाले आए नजर
Wed, 24 Oct 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका,अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरसों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड के गलियारों में होती रही हैं। दोनों के छुप-छुप कर मिलने की भी खबरें आती रही हैं परंतु इन दिनों दोनों ऐसे दौर में हैं, जहां लग रहा है कि उन्होंने बेधड़क होकर जमाने के सामने साथ आने का फैसला कर लिया है। मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो चुका है और वह अकेली हैं। उधर अरबाज नई शादी की तैयारियां कर रहे हैं। इधर मलाइका भी अर्जुन के साथ खुलेआम सबके सामने आकर बता रही हैं कि वह जिंदगी में अकेली नहीं हैं। दोनों को कुछ समय पहले रेस्तराओं-पार्टियों में संग देखा जा रहा था। फिर हाल में वे एक फैशन शो में साथ में बैठे और हर निगाह उन्हें देखती रही। परंतु इस बार यह जोड़ी बिल्कुल खुल कर, एक-दूसरे का हाथ थामे जमाने के सामने आ गई है।
2 of 5
मलाइका,अर्जुन कपूर
हाल में अर्जुन और मलाइका एक टीवी शो पर हाथों में हाथ डाले पहुंचे। स्टेज पर उन्होंने साथ डांस किया और चारों तरफ तालियां और सीटियां बज उठीं। इस मौके पर टीवी शो में अर्जुन की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की हीरोइन परिणीति भी थी परंतु वह मलाइका के साथ ही मंच पर पहुंचे। मलाइका के साथ ही बैठे। जबकि लोगों को लग रहा था कि अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं तो परिणीति के पास बैठेंगे। ऐसा नहीं हुआ। शो में जज और एंकर अर्जुन-मलाइका भी मलाइका की जोड़ी देख कर हैरान थे। शो के सैट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान अर्जुन-मलाइका एक-दूसरे के बिल्कुल नजदीक रहे। इस दौरान जब-जब ब्रेक मिला वे प्यार में खोए रहे।
3 of 5
arjun kapoor malaika arora
- फोटो : self
उल्लेखनीय है कि मलाइका और अरबाज की 18 बरस की शादी के दौर में कई बार अर्जुन त्रिकोण बनाते नजर आए। परंतु तब मलाइका ने खामोशी बनाए रखी और अर्जुन भी चुप रहे। मलाइका के साथ नजदीकियों के कारण अर्जुन के सलमान खान जैसे सितारे से संबंध खराब हो गए। एक दौर में वह सलमान की बहन अर्पिता के बॉयफ्रेंड थे और फिर वह सलमान की भाभी के बॉयफ्रेंड हो गए। यह बात सलमान को बहुत बुरी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora arjun kapoor
कई बार यह भी आया कि अर्जुन से नजदीकियां मलाइका को अरबाज से दूर ले जा रही है। परंतु अर्जुन और मलाइका दोनों हमेशा इस मामले में चुप रहे। जिन दिनों मलाइका के अरबाज से दूरियों की चर्चाएं थी तो गॉसिप गलियारों में यह भी आया अर्जुन ने विदेश में मलाइका का बर्थडे सेलीब्रेट किया। कहा गया कि दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार में कोई कमी नहीं है। नजदीकियों के इस नए दौर में अर्जुन-मलाइका को दुनिया के सामने खुल कर आने में कोई समस्या नहीं दिख रही है परंतु अपनी रिलेशनशिप को लेकर वे मीडिया में चुप हैं।
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor malaika arora
दोनों की इस खास दोस्ती में रोचक बात यह है कि इनकी उम्र में 11 साल का फासला है। मलाइका मंगलवार को ही 45 की हुई हैं, जबकि अर्जुन 33 साल के हैं। बॉलीवुड में नई प्रेमी जोड़ियों के इस मौसम में अर्जुन-मलाइका सबकी नजरों में हैं। इंतजार इतना है कि कब वे अपनी सच्चाई को खुल कर कहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।