फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथों में हाथ डाले मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे अर्जुन-मलाइका, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 14 Mar 2020 10:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora Spotted Hand in Hand at Mumbai Photos Goes Viral
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का इश्क किसी से छुपा नहीं है। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन फिर भी इन दोनों की खबरों से बाजार हमेशा गर्म रहता है। अर्जुन और मलाइका के पीछे अक्सर कैमरा घूमता ही रहता है। दोनों कितना भी छुपने की कोशिश करें लेकिन फोटोग्राफर्स दोनों को ढूंढ ही निकालते हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Spotted Hand in Hand at Mumbai Photos Goes Viral
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

कभी दोनों डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। तो कभी एक साथ घूमते हुए देखे जाते हैं। दोनों हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि कैमरे की नजर से बच जाएं। लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाता है। हाल ही में दोनों एक बार फिर से कैमरे की नजर में कैद हुए हैं। लेकिन इस बार दोनों का अंदाज कुछ जुदा था। वैसे तो दोनों कैमरा देख अलग-अलग हो जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Spotted Hand in Hand at Mumbai Photos Goes Viral
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुंबई की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए स्पॉट हुए। वो भी दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। दरअसल शुक्रवार की रात अर्जुन और मलाइका अपने दोस्त की एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस पार्टी के खत्म होने के बाद अर्जुन मलाइका को चोड़ने के लिए बाहर आए। इस दौरान अर्जुन प्रोटेक्टिव ब्वॉयफ्रैंड की तरह मलाइका का हाथ थामें नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

Baba & Malaika walking hand in hand ❤️ sooo sweet they are! 🥰 @arjunkapoor @malaikaaroraofficial 💕 #ArjunKapoor #MalaikaArora #AboutLastNight #Malarjun #MalJun #HaathonMeinHaath #MereHaathMeinTeraHaathHo #BaeGoals #Love #Bollywood

A post shared by Arjun Kapoor FC USA (@arjunkusafc) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora Spotted Hand in Hand at Mumbai Photos Goes Viral
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

इस दौरान अर्जुन कपूर ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने ब्राउन रंग के जूते पहनकर अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं मलाइका भी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका ने सफेद रंग के टॉप के साथ ब्लैक पैंट और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही फुटवियर और पर्स भी कैरी किया था।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora Spotted Hand in Hand at Mumbai Photos Goes Viral
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन और मलाइका को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले भी अर्जुन-मलाइका कई मौकों पर एक साथ देखे गए हैं। लेकिन ये पहली बार है जब अर्जुन-मलाइका के हाथों में हाथ लेकर घूम रहे हों। दोनों कितनी ही कोशिश कर लें मीडिया की नजर से बच नहीं पाते। बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed