फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: गर्लफ्रेंड को छोड़ ये किसकी जुल्फें संवार रहे हैं अर्जुन कपूर, अब मलाइका का क्या होगा?

Sun, 26 Jun 2022 06:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 26 Jun 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor grooming tara sutaria hair actress share unseen video on arjun's birthday
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज अभिनेता अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में हैं। दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए खास जगह पर पहुंचे हैं। लेकिन इसी बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक लड़की के बाल संवारते उसकी जुल्फों से खेलते नजर आ रहे हैं। अब आप सोंच रहे होंगे कि जाहिर सी बात है वो मलाइका ही होंगी, लेकिन नहीं यहां आप गलत हैं। अर्जुन कपूर, मलाइका की जुल्फों से नहीं बल्कि किसी और की जुल्फों से खेलते नजर आ रहे हैं। 

arjun kapoor grooming tara sutaria hair actress share unseen video on arjun's birthday
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर को आज जन्मदिन के खास मौके पर सभी लोग बधाई दे रहे हैं। कोई तस्वीर पोस्ट कर रहा है तो कोई वीडियो शेयर करके उनको हैप्पी बर्थडे बोल रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी अपने खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन उन्होंने जिस अंदाज में अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थडे कहा है, वह बेहद ही खास है और फैंस को भी उनका ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। 

arjun kapoor grooming tara sutaria hair actress share unseen video on arjun's birthday
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर के साथ जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दोनों सेट पर हैं और उनके साथ पूरी टीम मौजूद है। तारा कुर्सी पर बैठी हुई हैं और अर्जुन पीछे खड़े होकर उनके बाल संवार रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि तारा को यह पता ही नहीं होता है कि अर्जुन उनके पीछे ही खड़े हैं। जब अभिनेत्री को इस बात का पता चलता है तो वह शर्मा जाती हैं। तारा और अर्जुन का ये वीडियो देखने के बाद मलाइका अरोड़ा को जरूर जलन हो सकती है।


View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor grooming tara sutaria hair actress share unseen video on arjun's birthday
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में तारा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थड मेरे पार्टनर इन क्राइम और बेहतरीन हेयर स्टाइलिस्ट, लेकिन सबसे जरुरी, मेरे सबसे बड़े फैन…सबसे अच्छे अर्जुलु होने के लिए धन्यवाद'। बता दें कि तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर एकसाथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब तारा और अर्जुन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed