फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashtra Kavach Om: आदित्य रॉय कपूर ने द ग्रेट खली के साथ किया पुशअप चैलेंज, फैंस बोले- सर एक बार में मुक्का...

Sun, 26 Jun 2022 05:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 26 Jun 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Rashtra Kavach Om actor Aditya Roy Kapoor take pushup challenge with  the great khali , sanjana sanghi cheers for them
आदित्य रॉय कपूर, द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वह संजना संघी के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में आदित्य और संजना प्रमोशन के सिलसिले में जालंधर गए हुए थे। वहां आदित्य द ग्रेट खली की CWE रेसिंग अकादमी में भी पहुंचे और उनके साथ पुशअप्स किए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rashtra Kavach Om actor Aditya Roy Kapoor take pushup challenge with  the great khali , sanjana sanghi cheers for them
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आदित्य WWE रेसलर खली के साथ पुशअप्स लगा रहे हैं। वहां मौजूद लोग पुशअप्स की गिनती कर रहे हैं। इस दौरान संजना संघी उन्हें चियर कर रही थीं। वीडियो के अंत तक खली थक जाते हैं और बीच में ही रुक जाते हैं। ऐसे में इस कंपटीशन को आदित्य जीत जाते हैं।

Rashtra Kavach Om actor Aditya Roy Kapoor take pushup challenge with  the great khali , sanjana sanghi cheers for them
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य और खली के बीच यह पूरा मुकाबला हंसी मजाक में किया गया था। इस वीडियो पर फैन भी कमेंट कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस को उनका ये चैलेंज अच्छा लग रहा है, तो कुछ इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खली 15 साल बड़े हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'खली सर एक बार में ही मुक्का मार कर आदित्य को मशहूर कर दो।' इसके अलावा एक ने कहा कि फिल्म को रहने दो यही कर लो।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashtra Kavach Om actor Aditya Roy Kapoor take pushup challenge with  the great khali , sanjana sanghi cheers for them
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर - फोटो : Instagram @adityaroykapur

बता दें कि 'राष्ट्र कवच ओम' 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। वहीं, द ग्रेट खली देश के पहले रेसलर हैं जिन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'द लॉन्गेस्ट यार्ड', 'कुश्ती', ‘गेट स्मार्ट’ शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed