फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और वाईआरएफ टैलेंट मैनेजमेंट की राहें हुईं जुदा, 12 साल का छूटा साथ

Sun, 12 May 2024 09:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor has moved out of the YRF Talent Management Read details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर को फिल्मों में अभिनय करते हुए एक दशक से अधिक का समय हो गया है। हाल ही में (11 मई) उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 12 वर्ष पूरे किए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी पहली फिल्म इश्कजादे के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया था। इस फिल्म का निर्माण इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी में से एक यशराज फिल्म्स की ओर से किया गया था। साथ ही, कंपनी ने इस फिल्म से अर्जुन के टैलेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन का काम भी देखना शुरू किया था। इस बीच खबर है कि 12 साल के बाद अर्जुन अब वाईआरएफ के टैलेंट मैनेजमेंट से बाहर हो गए हैं।


Pavithra Jayaram: नहीं रहीं अभिनेत्री पवित्रा जयराम, सड़क हादसे में गई जान

Arjun Kapoor has moved out of the YRF Talent Management Read details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से  बताया गया है कि अर्जुन और वाईआरएफ दोनों सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हुए हैं। रिपोर्ट के दावों की मानें तो अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे और इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। साथ ही, सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अर्जुन एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और सही अवसर आने पर दोनों भविष्य में निश्चित रूप साथ काम करने के इच्छुक हैं।  

Arjun Kapoor has moved out of the YRF Talent Management Read details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक अन्य सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अर्जुन कपूर का काम अब मैट्रिक्स आईईसी प्राइवेट लिमिटेड संभालेगी। इस कंपनी की सह-संस्थापक रेशमा शेट्टी हैं। अर्जुन के अलावा यह कंपनी शाहिद कपूर, राम चरण, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, करिश्मा कपूर, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा जैसी प्रमुख हस्तियों के प्रबंधन का काम भी संभालती है। इसके साथ ही अर्जुन को अब एक नई पीआर टीम भी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor has moved out of the YRF Talent Management Read details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर (2023) में देखा गया था। वे जल्द ही सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके बाद उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी कतार में है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor has moved out of the YRF Talent Management Read details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। हाल ही में, बोनी कपूर ने यह भी घोषणा की कि नो एंट्री 2 जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ होंगे।
Oprah Winfrey: ओपरा विन्फ्रे ने दिया था डाइटिंग-कल्चर को बढ़ावा, अब हो रहा है पछतावा, बोलीं- मुझे इसके लिए..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed