{"_id":"5deb667e8ebc3e1baf7ad386","slug":"arjun-kapoor-kriti-sanon-sanjay-dutt-starrer-ashutosh-directed-panipat-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पति पत्नी और वो' को टक्कर नहीं दे पाई 'पानीपत', जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पति पत्नी और वो' को टक्कर नहीं दे पाई 'पानीपत', जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पानीपत और पति पत्नी और वो के पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म मानी जा रही फिल्म पानीपत ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पूरी तरह उन्हें निराश नहीं किया है। आशुतोष की इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग पांच करोड़ रुपये के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही थी और फिल्म ने 2395 स्क्रीन्स के साथ चार करोड़ 12 लाख रुपये की औसत ओपनिंग ली है।
2 of 4
Panipat
- फोटो : amar ujala, mumbai
अर्जुन कपूर के लड़खड़ाते करियर को ये फिल्म कितना सहारा दे पाएगी, ये तो पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से कहना मुश्किल है। लेकिन, फिल्म पानीपत को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फैलाई जा रही अफवाहों को इस फिल्म ने गलत साबित किया है। अर्जुन कपूर के तमाम करीबी भी इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने की भविष्यवाणी करते दिखे हैं और किसी को यकीन नहीं था कि सदाशिव राव भाऊ के किरदार के साथ वह न्याय कर पाएंगे।
3 of 4
'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' लॉन्चिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जितने भी लोगों ने ये फिल्म देखी है, उन्होंने इसे अर्जुन कपूर की अब तक की बेस्ट फिल्म ही बताया है। फिल्म के साथ दिक्कत ये है कि इसका कलेवर पूरी तरह मराठी है और इसका प्रचार प्रसार भी ढंग से नहीं हो पाया। फिल्म के बारे में उत्तर भारत के ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं हो सकी। यहां तक कि फिल्म के मुख्य कलाकारों अर्जुन कपूर, कृति सेनन और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हिंदी पट्टी में फिल्म का प्रचार करने ही नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पति पत्नी और वो, पानीपत
- फोटो : Social Media
अर्जुन कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रही है जिसने पहले दिन 10 करोड़ 27 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर फिल्म मुबारकां है, जिसकी ओपनिंग पांच करोड़ 16 लाख रुपये लगी। पानीपत के साथ रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो को बेहतर ओपनिंग मिली है। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर स्टारर पति पत्नी और वो ने रिलीज के पहले दिन नौ करोड़ 10 लाख रुपये कमाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।