सब्सक्राइब करें

शाही अंदाज में लॉन्च हुआ 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा', नजर आई मराठा शौर्य और वीरता की कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 23 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Kriti Sanon Starrer Panipat song Mann Mein Shiva out
'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आशुतोष गोवरिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' आज शाही अंदाज में लॉन्च हुआ। मुंबई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अर्जुन कपूर और कृति सेनन संग आशुतोष गोविरकर रथ पर सवार होकर पहुंचे। सभी ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया। शुरू से पूरे कार्यक्रम का इतिहास से खास जुड़ाव नजर आया। 3 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने से गायक कुणाल गांजावाला लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। इस गाने को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है तो वहीं अजय-अतुल ने इस गाने का संगीत दिया है।


 

Trending Videos
Arjun Kapoor Kriti Sanon Starrer Panipat song Mann Mein Shiva out
'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' लॉन्चिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में अर्जुन, सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति, पार्वती बाई का रोल निभा रही हैं। गाने के रिलीज के मौके पर दोनों ने फिल्म से जुड़ी तैयारी के बारे में बताया कि इस ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी के लिए वे दोनों पूरी तरह से फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवरिकर पर निर्भर थे।  इस खास मौके पर अर्जुन ने कहा, 'अगर मैं अपने किरदार और पानीपत की कहानी को समझने के लिए किताबें पढ़ने लगता तो शायद मैं फिल्म में अपने विचार लाने की कोशिश करता जो बिल्कुल भी सही नहीं था। पूरी फिल्म के दौरान आशुतोष जी हमारे लिए  ज्ञान के भंडार रहे हैं। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया और अपने किरदार और कहानी को उनके नजरिए से समझा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Kriti Sanon Starrer Panipat song Mann Mein Shiva out
Panipat - फोटो : social mumbai

वहीं कृति ने बताया, 'पहले मैंने इस बारे में कुछ पढ़ने का विचार किया था लेकिन पार्वती बाई के बारे में इतिहास में बहुत कुछ लिखा नहीं मिलता है। इस वजह से मुझे पूरी तरह से आशुतोष की सोच पर ही निर्भर रहना पड़ा। मैंने स्क्रीन पर उसी तरह से पार्वती बाई को जिया है जैसी छवि आशुतोष जी ने अपने दिमाग में बनाई थी।'  इसके साथ ही फिल्म के दूसरे गाने 'मन में शिवा' को लेकर आशुतोष ने कहा, 'यह गाना मराठों की आन-बान-शान का परिचायक है। यह दिल्ली में लाल किले पर मराठाओ की जीत और सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में लाल किले पर पहली बार मराठा झंडा फहराने का उत्सव है।' 

Arjun Kapoor Kriti Sanon Starrer Panipat song Mann Mein Shiva out
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं फिल्म को लेकर उठ रहे विवाद को लेकर आशुतोष ने बताया, 'जब भी कोई एतिहासिक फिल्म बनती है तो पर्दे पर फिल्माने के लिए बहुत कुछ होता है। फिल्म को लेकर जिस भी तरह के लोगों के शक थे वह दूर हो चुके हैं। अगर आगे भी किसी तरह के सवाल आते हैं तो मैं उसका जवाब देने के लिए हमेशा हाजिर रहूंगा।' वहीं फिल्म के 'बाजीराव मस्तानी' और खिलजी के किरदार से प्रेरित होने की बात पर आशुतोष ने कहा कि पहली बात तो जब एक ही समय के इतिहास को हम फिल्माएंगे तो पर्दे पर हमें काफी समानताएं नजर आएंगी। अगर अच्छी फिल्मों से हमारी फिल्म की समानताएं निकलती है तो यह हमारे लिए अच्छी बात है। जब भी कोई ऐतिहासिक फिल्म आती हैं तो उसकी तुलना पिछली फिल्मों से करना लाजमी है। गौरतलब है कि पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन और कृति के अलावा संजय दत्त भी मुख्य किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed