फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका की तुर्की ट्रिप से खुश नहीं हैं अर्जुन? मजाक-मजाक में कही दिल की बात

Tue, 07 Jun 2022 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jun 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora Love: Actor request to a fan that convey his message to Actress who is travelling in Turkey
अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर किसी से छिपा नहीं है। लंबे वक्त से दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं। हालांकि, इस वक्त अर्जुन और मलाइका अपने-अपने काम के सिलसिले में एक-दूसरे से अलग हैं। एक तरफ अर्जुन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं मलाइका इन दिनों तुर्की में फोटोशूट करा रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन शुरु किया। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपने एक फैन से गुजारिश कर दी कि वह उनकी बात मलाइका तक पहुंचा दें।

Arjun Kapoor Malaika Arora Love: Actor request to a fan that convey his message to Actress who is travelling in Turkey
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फैन्स ने दिया सुझाव तो बोले...
इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काफी शानदार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह सुपर हॉट चटनी के साथ मोमोज खाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से कुछ मसालेदार सॉस के सुझाव मांगे। सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि आपको मलाइका की बनाई हुई चटनी खानी चाहिए। इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

Arjun Kapoor Malaika Arora Love: Actor request to a fan that convey his message to Actress who is travelling in Turkey
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका के बिना नहीं लग रहा मन
अर्जुन कपूर ने कहा, 'प्लीज उनसे कहें कि घर आने पर वह मेरे लिए यह चटनी बनाएं। फिलहाल वह ट्रिप का आनंद ले रही हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करने में बिजी हैं। लेकिन, आपकी बात का शायद उन पर असर हो।' इसके साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को टैग भी किया। अर्जुन की बातों से लग रहा है कि मलाइका के बिना यहां भारत में उनका मन नहीं लग रहा है। उन्हें मलाइका की याद सता रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora Love: Actor request to a fan that convey his message to Actress who is travelling in Turkey
रणवीर सिंह-अर्जुनकपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह को बताया स्वीट डिश
एक और फैन ने अर्जुन कूपर को रणवीर सिंह की चिंग्ज सॉस ट्राई करने की सलाह दी। हालांकि, अर्जुन की राय इस मामले में अलग रही। उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह ऐसे तो बहुत हॉट हैं, मगर मेरे लिए वह एक स्वीट डिश हैं।'

विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora Love: Actor request to a fan that convey his message to Actress who is travelling in Turkey
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
तुर्की में मना रहीं छुट्टियां
बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की में छुट्टियों का लुत्फ ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed