फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से मलाइका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने पर मजबूर हुए अर्जुन कपूर

Wed, 29 May 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on planning wedding with Malaika Arora after Anshula Kapoor marriage
Arjun, Malaika and Anshula - फोटो : file photo

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल में शादी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों की शादी की तारीख में बदलाव की खबरें भी आईं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका (Malaika Arora) से शादी तब करेंगे जब उनकी बहन अंशुला की शादी हो जाएगी। इस मामले पर अब अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है। अर्जुन ने इंटरव्यू में बताया कि वह कब शादी करने वाले हैं।

Arjun Kapoor reaction on planning wedding with Malaika Arora after Anshula Kapoor marriage
malaika arjun - फोटो : file photo

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।

Arjun Kapoor reaction on planning wedding with Malaika Arora after Anshula Kapoor marriage
Anshula and Arjun - फोटो : file photo

अर्जुन कपूर ने शादी की बात करते हुए कहा- 'अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी दे देंगे।' इस इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि क्या आप अंशुला की शादी के बाद अपना घर बसाने की सोच रहे हैं क्या? इस पर अर्जुन ने कहा -'ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब भी दोनों में से किसी की शादी की इच्छा होगी या ऐसा लगेगा कि समय आ गया है शादी का तो 7 फेरे ले सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on planning wedding with Malaika Arora after Anshula Kapoor marriage
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ - फोटो : file photo

अर्जुन ने आगे कहा- 'मुझे ऐसा लगता है कि यह अगर अपने आप होता है तो ठीक है। जबरदस्ती करना ठीक नहीं है। अंशुला अगर मुझसे कहती है कि उसे शादी करनी है तो मुझे खुशी होगी और अगर उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है तो भी ठीक है। वैसे मैंने अभी तक शादी के बारे में अंशुला से बात भी नहीं की है। मैं उससे अब इस बारे में बात करूंगा।' आपको बता दें, अर्जुन कपूर अंशुला और जाह्नवी-खुशी के साथ खास बांड शेयर करते हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on planning wedding with Malaika Arora after Anshula Kapoor marriage
Janhvi, Khushi, Arjun and Anshula, - फोटो : social media

श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद से अर्जुन कपूर दोनों बहनों खुशी और जाह्नवी के ज्यादा करीब आ गए। अक्सर अर्जुन अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों के अफेयर की खबरें अरबाज से तलाक के बाद ही आने लगी थीं। दोनों के अफेयर की खबरों को तब और जोर मिला जब साथ वक्त बिताते नजर आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed