फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन है वो फैन जिसने श्रीदेवी से कर दी मलाइका की तुलना, भड़क गए थे अर्जुन कपूर

Wed, 29 May 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan fan compared Arjun Kapoor Malaika relationship with Boney Kapoor and Sridevi
Malaika Arjun - फोटो : file photo

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। यह दोनों एक्सर एक दूसरे के साथ कभी डिनर डेट पर तो कभी पार्टी में एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर एक और वजह से भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यह वजह एक लड़की है जिसने अर्जुन कपूर को कुछ ऐसा कह दिया जिससे एक्टर नाराज हो गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह लड़की कौन है और उसने ऐसा क्या लिख दिया जिससे अर्जुन कपूर को भी जवाब देना पड़ा।

Varun Dhawan fan compared Arjun Kapoor Malaika relationship with Boney Kapoor and Sridevi
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram

दरअसल, यह लड़की बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फैन। इस यूजर का नाम कुसुम है। कुसुम ने ट्विटर पर अपनी डीपी में वरुण धवन की तस्वीर लगा रखी है। कुसुम ने ट्वीट करते हुए अर्जुन कपूर को लिखा- 'आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस के लिए आपकी मां को छोड़ दिया। अब आप खुद आपसे उम्र में 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं, जिनका एक टीनेज बेटा भी है। आखिर ऐसा डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?'

Varun Dhawan fan compared Arjun Kapoor Malaika relationship with Boney Kapoor and Sridevi
arjun kapoor - फोटो : file photo

इस कमेंट को देखने के बाद अर्जुन कपूर भड़क गए। उन्होंने भी कुसुम को करारा जवाब दिया । अर्जुन ने लिखा, 'मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमने एक-दूसरे के बीच एक सम्मानजनक दूरी बनाकर रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं अपने पिता और जाह्नवी व खुशी के साथ उस समय खड़ा नहीं रहता। टाइप करना और किसी को जज करना आसान है, लेकिन थोड़ा सोचा भी करें। आप वरुण धवन की फैन हैं इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आपको बताना चाहिए कि उनके फोटो को अपनी डीपी पर लगाकर प्लीज नफरत न फैलाएं।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan fan compared Arjun Kapoor Malaika relationship with Boney Kapoor and Sridevi
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media

अर्जुन के इस कमेंट के बाद यूजर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। यूजर ने अर्जुन से माफी मांगी और अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा, 'अगर मैंने किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाई है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मैं अर्जुन कपूर के सभी फैन्स से माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें। यह सिर्फ मेरा विचार था। मेरे मन में अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के लिए कोई गलत भावनाएं नहीं हैं। सॉरी अर्जुन कपूर सर।' 

विज्ञापन
Varun Dhawan fan compared Arjun Kapoor Malaika relationship with Boney Kapoor and Sridevi
Varun Dhawan and Arjun Kapoor - फोटो : file photo

कुसुम के माफी मांफी मांगने के बाद अर्जुन ने फिर से एक ट्वीट किया । अर्जुन ने कुसुम की माफी को स्वीकारते हुए लिखा, 'इट्स ओके कुसुम... प्यार फैलाएं... स्ट्रीट डांसर (वरुण धवन) आपको देख रहे हैं'। कुसुम के इस कदम की वरुण धवन ने भी सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'मुझे खुशी है कुसुम कि आपने माफी मांगी। इट्स ओके अर्जुन नाराज नहीं हैं। हम सभी को अपनी जिंदगी जीनी चाहिए। अर्जुन का बड़ा दिल है। जैसा मैं हमेशा कहता आया हूं कि मैं नहीं चाहता कि मेरे फैन्स किसी दूसरे ऐक्टर के बारे में बुरी बात करें #keepiteasy।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed