{"_id":"5cb9926dbdec22146a72eafa","slug":"arjun-kapoor-revealed-why-he-flying-to-boney-kapoor-after-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन कपूर ने निभाया था बेटे जैसा फर्ज, पहली बार बोले- 'मेरी मां होती तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन कपूर ने निभाया था बेटे जैसा फर्ज, पहली बार बोले- 'मेरी मां होती तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था । अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आए थे ।
2 of 6
अर्जुन कपूर
हाल ही में अर्जनु ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की । जिस समय श्रीदेवी का निधन हुआ था उस समय अर्जुन ही थे जो अपने पिता बोनी कपूर के साथ खड़े रहे थे । अर्जुन और श्रीदेवी का रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा ।
3 of 6
अर्जुन कपूर
इसके बावजूद श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपने पिता को संभालने के लिए मुंबई से दुबई पहुंच गए थे । वहां से अपनी सौतेली मां के पार्थिव शरीर को लेकर भारत वापस आए थे । उस समय हर किसी ने अर्जुन की बहुत तारीफ की थी। अब इस बारे में अर्जुन ने अपने विचार शेयर किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन से पूछा गया कि आपने श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता के पास पहुंचकर हीरो जैसा काम किया था। इस पर अर्जुन ने कहा, 'हीरो, आपने बहुत बड़ा शब्द बोल दिया है । मैं समझ रहा हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं । लेकिन मैं कोई काम ये सोचकर नहीं करता कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। मुझे जो सही लगता है मैं वो करता हूं । ये सारे विचार सिर्फ दिल को दुखाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन कपूर
अपने दुबई जाने के फैसले पर अर्जुन ने कहा, 'मैं ये सोचकर खुश हूं कि मैंने अपने दिल की सुनी । लेकिन मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे दुश्मन के साथ भी कभी ऐसा कुछ हो । अगर मेरी मां होती तो वो भी मुझे यही करने को कहतीं । मैंने कोई हीरो जैसा काम नहीं किया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।