{"_id":"608aa2598ebc3ebd0a68f777","slug":"arjun-kapoor-says-he-was-150-kgs-at-the-age-of-16-because-of-boney-kapoor-and-mona-shourie-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल की उम्र में 150 किलो के थे अर्जुन कपूर, माता-पिता के तलाक की वजह से हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल की उम्र में 150 किलो के थे अर्जुन कपूर, माता-पिता के तलाक की वजह से हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:45 PM IST
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर। लेकिन इस बार अर्जुन ने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है जिसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था जिसकी एक मुख्य कारण था।
Trending Videos
2 of 5
बोनी कपूर, अर्जुन कपूर
- फोटो : social media
बोनी कपूर और मोना शॉरी के तलाक की खबर तो किसी से नहीं छुपी है। उस समय अर्जुन एक काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और माता-पिता का तलाक उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से वह ज्यादा खाने लगे थे। परिणाम यह था कि उनका वजन 150 किलो के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर, मोना शॉरी
हाल ही में अर्जुन कपूर एक फूड शो में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने संजय कपूर और महिप कपूर के लिए शानदार खाने की चीजें बनाई थीं। साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि जब वह 16 साल के थे तब उनका वजन 150 किलो से भी अधिक था। जिसकी वजह से उन्हें अस्थमा भी हो गया था और वह ज्यादा लंबे समय तक भाग दौड़ नहीं कर पाते थे।
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं शो के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया, 'जब मेरे माता-पिता अलग हुए तब मैंने खाने का आसरा ले लिया था। मुझे जरा भी तनाव महसूस होता तो में खाने की तरफ ही दौड़ता था। बाद में यह मेरी एक आसानी से ना छूटने वाली आदत बन गई। मुझे खाना अच्छा लगने लगा। तब फास्ट फूड का कल्चर भारत में नया-नया आया था और उस समय मुझे कोई रोकने वाला नहीं था। मेरी मां भी यही कहती थीं कि यह तो खाने-पीने की उम्र है और देखते ही देखते मेरा वजन बढ़ता ही चला गया।'
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए काफी मशक्कत की थी और सफल भी हो गए। आज उनकी गिनती फिट एंड फाइन कलाकारों में होती हैं। बता दें कि इस फूड शो में अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और करण जौहर भी जल्द ही नजर आएंगे। अर्जुन कपूर इन दोनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे की फैमिली पार्टी में भी जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X