इन दिनों देश में तनाव का माहौल है और मनोरंजन जगत से भी लगातार परेशान कर देने वाली खबर आ रही है। हालांकि इसी बीच टीवी अभिनेता मोहित मलिक के घर एक बड़ी खुशी ने दस्तक दी है। दरअसल अदिती मलिक ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। पहली बार माता पिता बने अदिती और मोहित ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखुबरी को साझा किया है।
खुश खबरः माता-पिता बने मोहित और अदिति मलिक, साझा की 'बेबी मलिक' की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिती मलिक ने अपने बेटे को गोद में लिए हुए एक तस्वीर साझा की है। वो अपने बेटे की नन्ही उंगलियों को पकड़े नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रह्मांड को ऐसी अपार खुशी देने के लिए धन्यवाद किया। अदिती का कहना है कि उनके बेटा उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।
View this post on Instagram
उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'प्रिय ब्रह्मांड, तुम्हारे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हमारे बेटे को हमारी जिंदगी में लाने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद। अब वो यहां है और ये किसी जादू से कम नहीं लगता। हम दो से तीन हो गए। बेबी मलिक के माता पिता.... मोहित और अदिती'।
इसके साथ ही मोहित मलिक ने भी एक तस्वीर साझा की जिसमें वो अदिती का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और 'बेबी मलिक' पालने में लेटे नजर आ रहे हैं। उनके माता बनने की खुशी में परिवार और दोस्तों की तरफ से उन्हें ढेर सारा प्यार मिल रहा है। वहीं फैंस भी मोहित और अदिती को माता पिता बन जाने की बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अदिती और मोहित की मुलाकात पहली बार टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई थी। उन्होंने साल 2010 में एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। वहीं शादी के करीब 11 साल बाद दोनों पहली बार माता पिता बने हैं।