फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe: Your Most Wanted Bhai: सलमान संग ईद मनाने पर जी5 का तोहफा, कॉम्बो ऑफर में साल भर का मज़ा

Thu, 29 Apr 2021 04:56 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Radhe Your Most Wanted Bhai Zee5 gift for celebrating Eid with Salman khan year long subscription free
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘दबंग 3’ के दो साल बाद रिलीज होने जा रही सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के साथ ईद का एक तोहफा भी सलमान खान के प्रशंसकों को मिलने वाला है। देसी ओटीटी जी5 ने ये तय किया है कि जो दर्शक भी इसके चैनल जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वे इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे। ओटीटी ने अपना सालाना सब्सक्रिप्शन और फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की टिकट का खर्चा जोड़कर एक कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया है।

Radhe Your Most Wanted Bhai Zee5 gift for celebrating Eid with Salman khan year long subscription free
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के बारे में दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा रिझाने के लिए सलमान खान भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोग खूब देख रहे हैं और इस पर खूब चर्चाएं भी कर रहे हैं। ट्रेलर में दिशा पाटनी के चेहरे पर लगे टेप के ऊपर से सलमान का चुंबन सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। और फिल्म में संगीतकार देवी श्री प्रसाद (रॉकस्टार डीएसपी) का गाना ‘सीटीमार’ भी सलमान खान के एक खास प्रशंसक वर्ग को खूब भा रहा है।

Radhe Your Most Wanted Bhai Zee5 gift for celebrating Eid with Salman khan year long subscription free
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि साल 2009 में जिस फिल्म ‘वॉन्टेड’ से ईद पर सलमान खान की फिल्मों का जश्न शुरू हुआ माना जाता है, ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ उसी फिल्म की अनऑफीशियल सीक्वेल है। फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने अंडरकवर कॉप राधे का रोल किया था और वही रोल वह इस फिल्म में भी करने जा रहे हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ पहली मेगाबजट भारतीय फिल्म भी है जिसकी हाइब्रिड रिलीज होने जा रही है। जी5 प्रबंधन को इससे वैसे ही डाउनलोड मिलने की उम्मीद है जैसे वार्नर ब्रदर्स को अपनी फिल्म ‘गॉडजिला वर्सैस कॉन्ग’ या दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से ओटीटी एचबीओप्लस के लिए मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe Your Most Wanted Bhai Zee5 gift for celebrating Eid with Salman khan year long subscription free
जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा इस बारे में चर्चा चलने पर कहते हैं, ‘जी5 ने देश में भारतीय भाषाओं की मनोरंजन सामग्री के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और कन्नड़ भाषाएं हमारा मुख्य कार्यक्षेत्र रही हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ तो बस शुरूआत है। इस साल हमने करीब 50 बड़ी और नई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने की योजना बनाई है। तो जो लोग ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए जी5 पर आएंगे उन्हें ये सारी फिल्में और करीब 40 ओरीजनल सीरीज भी तोहफे के तौर पर इस कॉम्बो पैक में देखने को मिलेंगी। इनके अलावा प्लेटफॉर्म पहले से मौजूद 12 भाषाओं का करीब सवा लाख घंटे का कंटेंट तो है ही।’

विज्ञापन
Radhe Your Most Wanted Bhai Zee5 gift for celebrating Eid with Salman khan year long subscription free
जी5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कालरा बताते हैं कि इस बार की ईद को सलमान खान ने जिस जोश खरोश के साथ मनाने की तैयारी की है, उसमें उनका कोई प्रशंसक इस फिल्म को देखने से छूट न जाए इसके लिए जी5 ने अभी से पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने इस तोहफे का नाम ही ‘राधे कॉम्बो ऑफर’ रख दिया है। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को जीप्लेक्स पर देखने के लिए कंपनी ने जो धनराशि तय की है, उसके साथ जी5 ने पहले से मौजूद अपनी सामग्री और आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली फिल्में व वेब सीरीज जोड़कर एक कॉम्बो ऑफर बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed