सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वर्ल्ड डांस डे: ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे मशहूर कोरियोग्राफर्स, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से लगवा चुके हैं ठुमके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 29 Apr 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
international dance day bollywood 10 most famous choreographer Farah khan Saroj khan Prabhu Deva and Remo DSouza
बॉलीवुड कोरियोग्राफर्स - फोटो : Social media

29 अप्रैल को हर साल पूरी दुनिया में अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 1982 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रकट करना और लोगों का ध्यान नृत्य कला की ओर आकर्षित करना है। इसे महान नर्तक जीन जार्ज नावेरे के जन्म दिन पर उनकी याद में मनाया जाता है। भारत में भी नृत्य की परंपरा सदियों पुरानी है। भरतनाट्यम, ओडिशी, कुचिपुड़ी, कथककली, मोहिनीअट्टम और कथक समेत कई तरह के नृत्य प्रमुख हैं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी डांस का खास महत्व है। फिल्मों में गाना और नृत्य बढ़िया हो तो फिल्म को हिट बनाने में सहायता मिल जाती हैं। कई सेलेब्स की फिल्म बस इसलिए लोग देखने जाते हैं कि अच्छा डांस देखने को मिलेगा। जितेंद्र से लेकर टाइगर श्रॉफ गानों और डांस पर धूम मचाते हैं। हालांकि, ये डांस के स्टेप किसी और के होते हैं। आज हम ऐसे ही पर्दे के पीछे छिपे कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जो बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर हैं।

Trending Videos
international dance day bollywood 10 most famous choreographer Farah khan Saroj khan Prabhu Deva and Remo DSouza
सरोज खान  - फोटो : Social Media

सरोज खान 
सरोज खान बॉलीवुड में पहली महिला कोरियोग्राफर के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने डांस को इतने ऊंचे स्तर पर ला खड़ा किया कि दूसरों ने उसे छूने की कोशिश भी नहीं की। उनका जीवन नृत्य के लिए समर्पित रहा। सरोज खान का जन्म 22 नवंबर साल 1948 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की है। सरोज खान को 'द मदर ऑफ डांस' कहा जाता है। पिछले साल तीन जुलाई को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
international dance day bollywood 10 most famous choreographer Farah khan Saroj khan Prabhu Deva and Remo DSouza
प्रभु देवा - फोटो : Social media

प्रभु देवा
प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी का जलवा दिखाया है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रभु देवा को भारत का माइकल जैक्सन कहा जाता है। उनके डांस को फैंस काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि उनके निर्देशन में बनी फिल्मों में बेहतरीन डांस का तड़का होता है।

international dance day bollywood 10 most famous choreographer Farah khan Saroj khan Prabhu Deva and Remo DSouza
फराह खान - फोटो : Social media

फराह खान
सरोज खान के बाद अगर किसी महिला कोरियोग्राफर को जाना जाता है तो वो हैं फराह खान। फराह ने डांस के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्होंने साल 1992 से फिल्म में कोरियोग्राफी शुरू की थी। फराह ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में भी कोरियोग्राफी की है। वो टीवी के कई शोज में जज के रूप में भी नजर आती हैं। उनको अब तक पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके है। वहीं उनके निर्देशन में बनी फिल्म में भी डांस के अच्छे-अच्छे मूव्स होते हैं।

विज्ञापन
international dance day bollywood 10 most famous choreographer Farah khan Saroj khan Prabhu Deva and Remo DSouza
गणेश आचार्य  - फोटो : Social media

गणेश आचार्य 
गोविंदा की लगभग फिल्मों में गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी रहती थी। उन्होंने बॉलीवुड में कई गाने जैसे सिंघम और बॉडीगार्ड को कोरियोग्राफ किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed