सब्सक्राइब करें

वायरल: कोरोना संकट में राखी की कंगना को सलाह, 'आपके पास करोड़ों हैं, लोगों की मदद कीजिए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant asks Kangana Ranaut to help India in procuring oxygen: 'You have crores of rupees'
राखी सावंत-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों कोरोना काल में बाहर निकलीं राखी सावंत अलग अंदाज में नजर आईं। वहीं, कोरोना के बढ़ते हाहाकार के बीच राखी सावंत ने कंगना रणौत से एक बड़ी अपील की है। राखी सावंत ने कंगना के बारे में बातें करते हुए कहा है कि उन्हें जरूरतमंदों में ऑक्सीजन सिलिंडर बंटवाना चाहिए। उन्होंने कंगना से कहा है कि वो ऐसे मुश्किल वक्त में देश की सेवा करें।

Trending Videos
Rakhi Sawant asks Kangana Ranaut to help India in procuring oxygen: 'You have crores of rupees'
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत का एक वीडियो साझा किया है। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का एक लॉन्ग टॉप पहना है और साथ ही चेहरे को दो-दो मास्क से ढके हुए दिख रही हैं। राखी सावंत अपनी कार से एक स्प्रे सैनेटाइजर हाथ में लेकर उतरती हैं और अपने आस-पास छिड़कती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant asks Kangana Ranaut to help India in procuring oxygen: 'You have crores of rupees'
राखी सावंत - फोटो : social media
इस दौरान जब पैपराजी ने राखी से कंगना के एक बयान पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। एक शख्स ने कहा, 'कंगना जी कह रही थीं आज कल देश की हालत बहुत खराब है, मोदी जी सही हैं या गलत हैं, ऑक्सीजन नहीं मिल रही है कई कई जगह पर, हमारे लिए, देश के लिए तो इस पर आप क्या बोलना चाहेंगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant asks Kangana Ranaut to help India in procuring oxygen: 'You have crores of rupees'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
ये सुनकर राखी पूछती हैं, 'नहीं मिल रही है? ओहो कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए ना प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास, ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं।'
 
 
विज्ञापन
Rakhi Sawant asks Kangana Ranaut to help India in procuring oxygen: 'You have crores of rupees'
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि इस वक्त तमाम सितारे कोविड संक्रमित की मदद कर रहे  हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर में सोनू सूद, सुनील शेट्टी के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन भी सामने आए हैं। अजय देवगन इस समय कोविड-19 से निपटने के लिए बीएमसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि आपातकाल स्थिति के हालात में मरीजों तक जरूरी मदद पहुंचाई जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed