बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर बीते साल 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन में उनके साथ जूही चावला काम कर रही थी। हालांकि, ऋषि कपूर इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे। अब इस फिल्म में ऋषि कपूर की जगह परेश रावल नजर आएंगे। जूही चावला ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया है।
जब ऋषि कपूर ने जूही चावला को कहा था 'इनसिक्योर एक्ट्रेस', अभिनेत्री ने याद किया पुराना किस्सा
जूही चावला और ऋषि कपूर ने बॉलीवुड की कई शानदार और हिट फिल्मों में काम किया था। जूही चावला ने बताया कि ऋषि जी बाहर से जितने सख्त दिखते थे दिल से उतने ही सॉफ्ट थे। वह हमेशा सेट पर मेरी टांग खींचते थे। उन्होंने एक बार मुझे असुरक्षित अभिनेत्री कहा था क्योंकि हर शॉट के बाद रिव्यू करने के लिए मैं मॉनिटर के पास जा रही थी।
जूही चावला ने बताया चिंटूजी का बोलने का तरीका काफी अलग था। वह जब भी बात करते थे तो ऐसा लगता था कि वह आप पर चिल्ला रहे हैं। वह बाहर से सख्त दिखते थे मगर ऐसे थे नहीं। जब एक बार मैं समझ गई थी कि वह कैसे हैं तो मुझे उनके साथ बात करने में मजा आता था।
जूही चावला ने आगे कहा, एक दिन ऋषि कपूर ने मुझे इनसिक्योर अभिनेत्री कहा था क्योंकि मैं हर शॉट के बाद मॉनिटर की तरफ जा रही थी। उनके शॉट एकदम बढ़िया थे और मैं इस बात को लेकर चिंता में कि मैं सही कर रही हूं या नहीं। अपने अंदाज में उन्होंने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा था कि वह मॉनिटर डायरेक्टर के लिए है तुम्हारे लिए नहीं इनसिक्योर एक्टर। वह बहुत फनी था, मैंने उनसे कभी नहीं पूछा कि वह बाहर से इतने सख्त क्यों हैं लेकिन समय के साथ उनकी इन बातों का मैं आनंद लेकिन लगी थी क्योंकि वह क्यूट थे।
बता दें कि लगभग दो सालों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। कैंसर के बारे में पता चलने के बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। जहां से इलाज करवाकर वह वापस भी आ गए थे। मगर उनकी तबीयत दोबारा खराब हो गई थी। उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं।