{"_id":"5e0871108ebc3e8817372c21","slug":"arjun-kapoor-sister-anshula-kapoor-birthday-celebration-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, एक साथ काटे छह केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, एक साथ काटे छह केक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
anshula kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का 28 दिसंबर को बर्थडे था । अंशुला ने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया । इस मौके पर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर मौजूद थे । अंशुला ने एक के बाद एक छह केक काटे । अंशुला के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
Trending Videos
jhanvi kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर 2 वीडियो शेयर किए हैं। इसमें अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों जान्हवी, खुशी और अंशुला के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। दूसरी क्लिप में जान्हवी और खुशी बर्थडे गर्ल को केक खिलाती दिख रही हैं। वीडियो में पिता बोनी के साथ संजय कपूर-महीप कपूर बेटी सनाया कपूर भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anshula kapoor
- फोटो : social media
इस पार्टी में अंशुला के कुछ दोस्त भी नजर आए । बता दें कि अंशुला फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। ये पोर्टल फैन्स को उनके फेवरेट स्टार्स से मिलाने का काम करता है। साथ ही इस पोर्टल से आने वाला पैसा चैरिटी को डोनेट किया जाता है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
anshula kapoor
- फोटो : social media
पार्टी के दौरान जान्हवी कैमरे के सामने आईं और कहती हैं, 'मैं आपके लिए कामना करती हूं और मैं आपके लिए तिरुपति जाऊंगी ।' बता दें कि श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी से ज्यादा बात नहीं करते थे । श्रीदेवी के जाने के बाद उन्होंने अपनी सौतेली बहनों की भी जिम्मेदारी उठा ली ।
विज्ञापन
Anshula Kapoor
- फोटो : Social Media
बोनी कपूर अब अपने चारों बच्चों के साथ रहते हैं और वो खुश हैं कि उनके चारों बच्चे घुल-मिलकर रहते हैं । जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं । वहीं अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म 'पानीपत' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की ।