{"_id":"5e081d178ebc3e87c430bc8a","slug":"arpita-khan-daughter-ayat-sharma-first-photo-salman-khan-kissed-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्पिता खान के जिस बच्चे के माथे को चूमते दिखे सलमान खान, जानें उस तस्वीर की क्या है सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्पिता खान के जिस बच्चे के माथे को चूमते दिखे सलमान खान, जानें उस तस्वीर की क्या है सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान 27 दिसंबर को यानी अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। सलमान परिवार के साथ अर्पिता और उनकी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। अब सलमान की एक बच्चे के साथ फोटो वायरल हो रही है ।
Trending Videos
2 of 6
salman khan
- फोटो : social media
तस्वीर में सलमान बच्चे के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं । इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि ये अर्पिता की बेटी आयत की पहली तस्वीर है।असल में ये फोटो अर्पिता के बेटे आहिल की है । आयत की अभी कोई भी फोटो सामने नहीं आई है । आहिल का जन्म 30 मार्च 2016 को हुआ था । ये तस्वीर 3 साल पुरानी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
- फोटो : Social Media
बता दें कि अर्पिता की डिलीवरी की वजह से सलमान ने अपने 54वें जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं की । सलमान का पूरा परिवार अर्पिता की देखभाल में लगा है । सलमान ने मीडिया के साथ अपना केक काटा । साथ ही सलमान को बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे । सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए । उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया । इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए । सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।
जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी । इस मौके पर सलमान ने कहा, 'जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी । हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता ।'
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
- फोटो : social media
सलमान दूसरी बार मामा बने हैं । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है ।' अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे । सलमान ने कहा, 'हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत । अर्पिता ने आयत चुना ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।