सब्सक्राइब करें

Year Ender: इन पांच फिल्मों का दर्शकों ने किया बेसब्री से इंतजार,बड़े बजट के बावजूद हुईं फ्लॉप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Dec 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 Kalank Saaho Manikarnika Thackeray PM Narendra Modi are flop of this year
Kalank, PM Narendra Modi, Saaho, - फोटो : amar ujala

ये साल अपने आखिरी दौर में हैं। इस साल बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जिसने दर्शकों का दिल जीता। कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में कमाई के मामले में धमाल मचाया था। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी भी फिल्में थीं जिन्होंने रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोरी लेकिन रिलीज होने पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। ऐसे में साल के अंत में आज हम आपको बताते हैं इस साल की बॉलीवुड की वो फिल्में जो बड़े बजट की रही और फ्लॉप साबित हुईं। 

Trending Videos

फिल्म- कलंक

Year Ender 2019 Kalank Saaho Manikarnika Thackeray PM Narendra Modi are flop of this year
kalank - फोटो : file photo

कलंक
रिलीज से पहले ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में संजय दत्त ,माधुरी दीक्षित,वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, कियारा आडवाणी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कलंक का निर्देशक अभिषेक वर्धमान और निर्माण धर्मा प्रोडक्शन, फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया था। कलंक का कुल बजट 150 करोड़ रुपये था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- साहो

Year Ender 2019 Kalank Saaho Manikarnika Thackeray PM Narendra Modi are flop of this year
saaho - फोटो : social media

साहो
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो इस साल ही रिलीज हुई। रिलीज से पहले ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी। साहो का कुल बजट 300 करोड़ रुपये था। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अच्छे कलाकार होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है। ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

फिल्म- मणिकर्णिका

Year Ender 2019 Kalank Saaho Manikarnika Thackeray PM Narendra Modi are flop of this year
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित यह फिल्म इस साल की शुरुआत 25 जनवरी को रिलीज हुई। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म अपने कुछ अंदरूनी मसलों के कारण विवादों में रही। वहीं रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। कंगना रनौत इस फिल्म की निर्देशक रहीं और फिल्म निर्माण कंपनी जी स्टूडियो ने इसे पूरी दुनिया में रिलीज किया। इस फिल्म कुल बजट करीब 125 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

फिल्म- ठाकरे

Year Ender 2019 Kalank Saaho Manikarnika Thackeray PM Narendra Modi are flop of this year
Thackeray - फोटो : social media

ठाकरे
निर्देशक अभिजीत पांसे की 'ठाकरे' शिव सेना संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बाला साहब ठाकरे की जीवन गाथा थी। इसलिए इसे हिंदी के साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म में ठाकरे की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनकी पत्नी की भूमिका अमृता राव ने निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed