बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें छाई रहीं। सलमान खान फिर से मामा बन गए। उनकी बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। वहीं अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान रह गया। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में।
सलमान फिर से बने मामा और कुशल पंजाबी ने की खुदकुशी, इस हफ्ते की ये हैं पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान 27 दिसंबर को यानी अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। सलमान परिवार के साथ अर्पिता और उनकी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। अर्पिता ने बेटी का नाम आयत रखा है।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'गुड न्यूज' इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। फिल्म 'गुड न्यूज' आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के मुद्दे पर आधारित एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म गुड न्यूज को तीन स्टार मिले हैं।
अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26-27 दिसंबर रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सभी सदमे में रह गए। जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा और फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है लेकिन इसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।
अभिनेत्री मोना सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोना ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग 27 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के बाद मोना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' मोना सिंह के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।
Love laughter and a happily ever after 😍
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on