{"_id":"5e0855e48ebc3e87d61590d1","slug":"kartik-aaryan-playing-punjabi-singer-amar-singh-chamkila-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन करेंगे इस पंजाबी गायक का किरदार, जिसकी मौत बनी हुई है 'मर्डर मिस्ट्री'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन करेंगे इस पंजाबी गायक का किरदार, जिसकी मौत बनी हुई है 'मर्डर मिस्ट्री'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, अमर सिंह चमकीला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन हल्के फुल्के किरदारों के बाद अब चुनौतियों से जूझने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है इम्तियाज अली के निर्माण में बनने वाली दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में कार्तिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Trending Videos
2 of 4
kartik aaryan
- फोटो : social media
सूत्रों से पता चला है कि कार्तिक को अमर सिंह चमकीला का मुख्य किरदार निभाने के लिए इम्तियाज अली ने ऑफर दिया है। सूत्र ने कहा, 'इम्तियाज के साथ कार्तिक की यह दूसरी फिल्म होगी, लेकिन इस फिल्म को वह खुद निर्देशित नहीं करेंगे। फिल्म को इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर निर्मित करेंगे और इम्तियाज अली के भाई साजिद अली इस फिल्म को निर्देशित करेंगे।' साजिद अली ने बीते साल फिल्म लैला मजनू के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
kartik aaryan
- फोटो : social media
29 साल के चुलबुले अभिनेता कार्तिक आर्यन का करियर इस समय उछाल मार रहा है। वह हिंदी सिनेमा में बैक टू बैक फिल्में दे रहे हैं। पति, पत्नी और वो और लुका छुपी जैसी फिल्मों के साथ उनका साल 2019 बहुत अच्छा बीता है। इन फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने फिल्म निर्माताओं का दिल जीत लिया है और वह अब सबकी पहली पसंद बने हुए हैं। दोस्ताना 2, भूल भुलैया 2 और लव आज कल 2 जैसी बड़ी फिल्मों से फिलहाल 2020 में भी उनकी झोली भरी हुई है।
4 of 4
अमर सिंह चमकीला
- फोटो : social media
बात करें पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की तो उनकी मौत एक रहस्यमयी हत्या है। वह एक बेखौफ गायक थे जो अपनी बातों को अपने गीतों के जरिए समाज के सामने परोसते थे। अपनी इस बेबाकी की वजह से ही वह सभी की आंखों में खटकते थे। 8 मार्च 1988 को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि अमर पंजाब के बेहतरीन गायक थे। इस वजह से दूसरे गायकों ने साजिश करके उन्हें मार डाला। यही कारण है कि इस गायक की मौत अब तक राज बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।