{"_id":"5d3045ff8ebc3e6cc22693c9","slug":"rajesh-khanna-and-anju-mahendru-love-story-and-dimple-kapadia-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने की डिंपल से शादी, जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने की डिंपल से शादी, जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजेश खन्ना उस शख्स का नाम है जिसने एक पूरी पीढ़ी को, फिल्मों के जरिए ही सही, पर रोमांस करना सिखाया। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। कहा जाता है सुपरस्टार राजेश खन्ना उनका पहला प्यार थे।
2 of 5
राजेश खन्ना
60-70 के दशक में अंजू और राजेश की लव स्टोरी काफी चर्चे में रही थी। राजेश खन्ना पर वैसे तो बहुत लड़कियां मरती थीं लेकिन अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से वह बेहद करीब रहे। आज राजेश खन्ना के जन्मदिन पर बताते हैं कैसे अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के प्यार भरे रिश्ते में दरार आ गई। अंजू और राजेश बचपन के साथी थे। दोनों ने कॉलेज में भी साथ ही पढ़ाई की थी। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया।
3 of 5
राजेश खन्ना
1960 की बात है, तब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। अंजू भी मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं। लेकिन जब काका बहुत बड़े स्टार बन गए तो उनका स्वभाव भी बदल गया। कहीं न कहीं वो चाहते थे कि अंजू भी उस स्टारडम को महसूस करें। अंजू महेन्द्रू उस समय के पॉपुलर पाउडर का विज्ञापन करती थीं, जो अचानक खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेश खन्ना
काका को तारीफ करने वाले लोगों की जरूरत थी और वो उन्हीं लोगों से घिरे रहना पसंद करते थे। जल्द ही दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे। बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे। ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला और वो उसे जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए।
विज्ञापन
5 of 5
dimple kapadia
धीरे-धीरे डिम्पल कपाड़िया से भी उनका रिश्ता तल्ख होता चला गया। अपने जीवन के आखिरी चरण में राजेश खन्ना बहुत अकेले हो गए। हालांकि काका की जिंदगी के आखिरी साल में अंजू महेन्द्रू वापस उनके करीब हो गई थीं और उनके अंतिम सांस लेने के समय भी वह उनके साथ थीं। उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था। 18 जुलाई 2012 को ये सुपरस्टार अलविदा कह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।