फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

Sun, 06 Sep 2020 02:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 06 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor tests positive for covid 19 share instagram
अर्जुन कपूर - फोटो : insgtagram/arjunkapoor

अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटव पाया गया है। फिलहाल वो घर पर ही क्वारंटीन हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Arjun Kapoor tests positive for covid 19 share instagram
अर्जुन कपूर - फोटो : insgtagram/arjunkapoor

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।'

Arjun Kapoor tests positive for covid 19 share instagram
अर्जुन कपूर - फोटो : insgtagram/arjunkapoor

अर्जुन आगे लिखते हैं कि 'समर्थन करने के लिए एडवांस में आप सभी का शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में समय समय पर जानकारी देता रहूंगा। यह मुश्किलों भरा समय है। मुझे यकीन है कि इंसानियत इस वायरस पर जीत जाएगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor tests positive for covid 19 share instagram
अर्जुन कपूर - फोटो : insgtagram/arjunkapoor

अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट करते ही सेलिब्रिटीज और प्रशंसकों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा- 'जल्द ठीक हो जाओ बच्चे।' अभिनेता साकिब सलेम ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। सोफी जौधरी लिखती हैं, 'गेट वेल सून।' बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के टेस्ट निगेटिव पाए गए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। चारों कुछ समय तक अस्पताल में भी भर्ती थे।

विज्ञापन
Arjun Kapoor tests positive for covid 19 share instagram
अर्जुन कपूर - फोटो : insgtagram/arjunkapoor
अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पानीपत' थी। इसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसके अलावा अर्जुन की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed