कलाकारों के फैंस के बारे में तो हम अक्सर सुनते हैं लेकिन बहुत ही कम ऐसे उदाहरण सामने आते हैं जब किसी कलाकार की दूसरे कलाकार के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर का ऐसा ही फैन मोमेंट देखने को मिला जब उन्होंने शरलॉक होम्स स्टाइल के गेटअप में अपनी एक तस्वीर साझा की।
इस अभिनेता के जबरा फैन हैं अर्जुन कपूर, साझा की खास गेटअप में तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लेखनीय है कि 'शरलॉक होम्स' एक जासूसी जॉनर की फिल्म है जिसमें हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर मुख्य किरदार में नजर आए हैं। अपनी साझा की इस तस्वीर में अर्जुन कपूर लिखते हैं, 'एक स्पष्ट तथ्य से अधिक मायावी कुछ भी नहीं है, मेरे पंसदीदा किरदार को निभाने वाले मेरे पंसदीदा अभिनेता राबर्ट डाउनी जूनियर।' अर्जुन को यह गेटअप स्वप्निल पवार ने दिया है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सिर्फ आम यूजर्स ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े हुए दूसरे कलाकार भी अर्जुन की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ओर जहां अपारशक्ति खुराना ने अर्जुन की इस तस्वीर को कूल करार देते हुए लिखा, 'अरे वाह, यह काफी लाजवाब है।' वहीं दूसरी तरफ अभिनेता टाइगर श्रॉफ समेत दूसरे कलाकार भी इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। वह फंड रेजिंग से लेकर लोगों को जागरुक करने में भी अपनी भागेदारी दे रहे हैं। अर्जुन ने प्रधानमंत्री कोष, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से लेकर समाज सेवी संस्थाओं और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को भी सहायता राशि पहुंचाई है।
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने वर्चुअल डेट के जरिए 300 दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक राशन उपलब्ध करवाया।बता दें कि आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले अर्जुन, जल्दी ही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखेंगे।
ईद पर शेरा ने साझा की सलमान खान के साथ तस्वीर, लिखा- मेरी ईद मालिक के बिना...'